खबरेंदेवरिया

डीएम और एसपी ने बांटा कंबल : खिले बुजुर्गों के चेहरे, रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया चला रही अभियान

Deoria News : बेघरों को ठंड से बचाने के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया (Indian Red Cross Society Deoria) ने शनिवार को देवरिया सदर तहसील परिसर में निर्धन, वृद्ध महिला-पुरुषों एवं दिव्यांगजनों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के अध्यक्ष/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने उपस्थित 60 निर्धन महिला और पुरुषों को कंबल वितरित किया।

उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से हमारा पूरा प्रयास होगा कि इस ठंड में कोई भी निर्धन व असहाय व्यक्ति ठंड से पीड़ित ना रहे।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर रेड क्रॉस की टीम पूरे जिले में निर्धन वृद्ध लोगों में कंबल का वितरण कर रही है। हमारा पूरा प्रयास है कि इससे कोई वंचित ना रह जाए। ठंड के इस मौसम में कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने सभी लोगों को इसके लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, तहसीलदार आनंद नायक, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी केके राय, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के शासकीय सचिव डॉ सती राम, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवरिया के उप संरक्षक विष्णु अग्रवाल, आजीवन सदस्य डॉ भावना सिन्हा, नवनीत अग्रवाल, हिमांशु कुमार सिंह, जावेद अहमद सिद्धकी, नागेंद्र चौहान, गिरिजेश श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, डॉ संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related posts

विद्यार्थी परिषद ने बीएसए देवरिया को दिया ज्ञापन : शैक्षिक संस्थानों पर नहीं हुई कार्रवाई तो…

Sunil Kumar Rai

एप्रोच मार्ग पर विशेष ध्यान दे प्रशासन : आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने की बैठक, बाढ़ से हुए नुकसान की मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : धान स्टॉक अनियमितता में 6 क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित, डीएम ने 10 पर लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से एग्जीबिटर्स गदगद : सीएम योगी को दिया धन्यवाद

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया के उत्कृष्ट खिलाडियों को डीएम एपी सिंह ने किया सम्मानित : खेल से करियर बनाने पर दिया जोर

Satyendra Kr Vishwakarma

लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर : आईटीआई में एडमिशन की आखिरी तिथि घोषित हुई

Shweta Sharma
error: Content is protected !!