उत्तर प्रदेशखबरें

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ : सज कर तैयार हुई राजधानी

Uttar Pradesh : UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन सत्र को लेकर सभी कार्यक्रम तय हो चुके है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ देश के कई बड़े उद्योगपतियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। सीएम योगी के साथ भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्लोबल ट्रेड शो और इनवेस्ट यूपी 2.0 का भी शुभारम्भ करेंगे।

16 देशों के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 10-12 फरवरी 2023 तक निर्धारित है। यह प्रदेश सरकार का प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन है। इस कार्यक्रम में 16 देश के प्रतिनिधियों के आने की संभावना है। इसके साथ ही सभी केंद्रीय मंत्रियों और देश के बड़े उद्योगपतियों को राज्य सरकार द्वारा न्योता भेजा गया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), जापान, जर्मनी, थाईलैंड, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, कनाडा एवं अर्जेंटीना जैसे देशों से लोगों के आने की संभावना सबसे ज्यादा है।

लखनऊ संवारने में लगे 130 करोड़

लखनऊ के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में वंदेभारत एक्सप्रेस का उद्घाटन भी करेंगे। वह करीब 3 बजे मुंबई पहुंचेंगे और वहां पर शिवाजी टर्मिनस से सोलापुर वंदे भारत और मुंबई-साईंनगर शिरडी वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि जी- 20 सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजनों में शामिल होने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए राजधानी को संवारने पर करीब 130 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

Related posts

8 नवंबर को लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण : पूर्वोत्तर से दिखाई देगा पूरा चांद, दुनिया के इन देशों में रहेगा असर

Shweta Sharma

Nagar Panchayat Chunav 2022 : भाजपा ने बनाई रणनीति, एमएलए दीपक मिश्रा शाका बोले-किसान दिलाएंगे भलुअनी में ऐतिहासिक विजय

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : बरहज में सरयू नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, तलाश में जुटी पुलिस

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : भाजपा नेता लखनऊ केंद्रीय एजेंसियों के साथ आते हैं : अखिलेश यादव

Sunil Kumar Rai

Aadhar Verification : पेंशन स्कीम के लाभार्थी फौरन कराएं आधार वेरिफिकेशन, देरी हुई तो रुकेगी किस्त

Sunil Kumar Rai

हाई स्पीड इंटरनेट से लैस होंगे यूपी के सभी ग्राम सचिवालय : 50 मीटर रेंज में मिलेगा फ्री वाई-फाई, पढ़ें सीएम योगी का पूरा आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!