खबरेंदेवरिया

Deoria News : श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जन सेवा केन्द्रों पर 29 अगस्त से लगेगा कैंप, साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) के दिये गए निर्देश के अनुपालन में जनपद के समस्त सहज जन सेवा केन्द्रों पर 29, 30 व 31 अगस्त को तीन दिवसीय अभियान चलाकर विशेष कैम्प आयोजित किया जायेगा।

इसमें श्रम विभाग के अन्तर्गत असंगठित कर्मकारों / अन्तर्राज्यीय प्रवासी कर्मकारों का पंजीयन और उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत निर्माण श्रमिकों का पंजीयन नवीनीकरण किया जायेगा।

ये होंगे पात्र

श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने यह जानकारी देते हुए समस्त असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों / उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को अवगत कराया है कि ऐसे श्रमिक जिन्होंने अपना ई-श्रम कार्ड अभी नहीं बनवाया है, शीघ्र ही बनवा लें। ई श्रम कार्ड के लिए ऐसे श्रमिक पात्र होंगे, जिनकी उम्र 18 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य है तथा जिसका ईएसआई, ईपीएफ में नामांकन न हो वह इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण के लिए पात्र होगा।

कराएं रजिस्ट्रेशन

ऐसे श्रमिक जिन्होंने अब तक अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाया है, अपने नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेण्टर पर अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एक पासपोर्ट साइज फोटो, विगत 01 वर्ष में कम से कम 90 दिन का नियोजन प्रमाण व आधार लिंक्ड मोबाइल के साथ जाकर अपना ई-श्रम कार्ड एवं उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत अपना श्रमिक पहचान पत्र अवश्य बनवा लें। श्रमिक ई-श्रम पोर्टल की वेबसाइट www.eshram.gov.in पर जाकर स्वतः अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन कराते समय अपने पास आधार लिंक्ड मोबाइल अवश्य ले जाएं। उस पर ओटीपी आयेगा।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के लिए तय हुई कार्यक्रमों की रूप रेखा : डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक, सौंपी ये जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

Nagar Nikay Chunav 2022 : डीएम जेपी सिंह और एसपी ने बापू इंटर कॉलेज में परखीं तैयारियां, इन चुनावों में रहेंगे खास इंतजाम

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : भाजपा देवरिया ने महात्मा गांधी को किया याद, अलका सिंह बोलीं – अंग्रेजी हुकूमत की ता‍बूत में आखिरी कील था भारत छोड़ो आंदोलन

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : इन लोगों की जांच कराएगी योगी सरकार, गन्ना पर्ची की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

आज सोशल मीडिया पर छाएगा सेल्फी विद अमृत सरोवर : विश्व पृथ्वी दिवस पर 10 हजार स्थलों पर होगा आयोजन

Sunil Kumar Rai

पराली जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट से निगरानी रख रही सरकार : उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया आगाह, खेत में लगाई आग तो…

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!