उत्तर प्रदेशखबरें

मानसून सत्र से पहले सीएम का विपक्ष को संदेश : सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब

Uttar Pradesh News : प्रदेश के समग्र विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए हम विधानमंडल की कार्रवाई में स्वस्थ चर्चा के लिए तैयार हैं। इसके लिए सर्वदलीय नेताओं की बैठक में सरकार की ओर से सार्थक चर्चा के लिए आवाह्न किया गया। साथ ही सरकार सभी दलों के सदस्यों के उनके सवालों के जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

सरकार बाढ़, सूखे से निपटने के लिए सभी दलों के सुझाव का स्वागत करती है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानभवन के गेट नं. 8 के पोर्टिको पर विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने से पहले मीडिया बंधुओं से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव प्रसाद और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे।

प्रदेश ने पिछले 6 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया बंधुओं से बातचीत के दौरान कहा कि सदन आम जनमानस से जुड़ी समस्याओं को रखने एवं इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे में सदन में एक स्वस्थ चर्चा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में सदन को सार्थक चर्चा का विषय बनाना चाहिये।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश ने पिछले 6 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। इन 6 वर्षों के दौरान प्रदेश के परसेप्शन को बदलकर नौजवानों, नागरिकों के सामने कुत्सित राजनीति के कारणों से जो उनके सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था, उस पहचान के संकट से मुक्त करते हुए प्रदेश को देश के एक प्रमुख राज्य के रूप में स्थापित करने में पूरी सफलता प्राप्त हुई है।

सीएम ने कहा, एक तरफ जहां इसे आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त हुई है, वहीं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के साथ प्रति व्यक्ति आय को भी दोगना करने में सफलता प्राप्त हुई है।

बाढ़ और सूखे जैसे मुद्दे पर चर्चा को हम तैयार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से उभर करके देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश की 25 करोड़ जनता के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आगे बढ़ रही है।

सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के पश्चिम के कुछ जनपदों में जनमानस बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित हुआ है, वहीं प्रदेश के 40 से अधिक जनपद ऐसे हैं, जहां पर सूखे की समस्या एक चुनौती के रूप में हमारे सामने आयी है। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति और विपक्ष के सदस्यों की सहमति पर सदन में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं।

उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सदस्य आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रख करके सदन को एक स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा का केंद्र बनाएंगे। साथ ही एक सार्थक चर्चा के माध्यम से विधायिका को और पुष्ट करने का कार्य करेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि विधानमंडल की इस कार्यवाही के पहले दिन के अवसर पर सभी सदस्यों का हृदय से स्वागत करता हूं और विश्वास करता हूं कि आम जनमानस की भावनाओं के अनुरूप सभी सदस्य सदन के फ्लोर पर अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखेंगे। इसमें सरकार उन्हें हर प्रकार का सहयोग देगी और हर प्रश्न का जवाब भी देने को तैयार रहेगी।

Related posts

जरूरी खबर : निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट का इन तिथियों के अनुसार होगा पुनरीक्षण, 4 नवंबर तक शामिल कराएं नाम

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में 250 से ज्यादा लाभार्थियों ने हड़पी आवास योजना की धनराशि, नहीं कराया भवन का निर्माण, अब वसूली की कार्रवाई शुरू

Sunil Kumar Rai

ग्राम पंचायतों को चुननी होगी अपनी प्राथमिकता : शासन ने तय किए 9 थीम, डीएम ने मांगा ड्राफ्ट

Sunil Kumar Rai

देश-दुनिया की जरूरतों को पूरा करेगा यीडा में बनने वाला प्लास्टिक पार्क : बोर्ड ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : देवरिया में 11 थानेदारों का हुआ तबादला, विपिन मलिक को महुआडीह से गौरी बाजार भेजा गया, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Andrew Symonds dies : आस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन, शोक में डूबा खेल जगत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!