खबरेंदेवरिया

देवरिया : महुआडीह थाने में दरोगा को ब्रह्माशंकर त्रिपाठी की बड़ी चेतवानी, बोले- 24 वोल्ट का करंट हूं, देखें Video

Deoria News : देवरिया के प्रमुख पथरदेवा विधानसभा सीट (Pathardeva Assembly seat) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने महुआडीह के थानाध्यक्ष और एसपी श्रीपति मिश्रा के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) की कैंपेनिंग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

महुआडीह थाना को स्थापित हुए 1 साल हुआ है। मीडिया से मुखातिब होकर ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कहा, “देवरिया के एसपी ने गलत तरीके से महुआडीह में थाना प्रभारी की नियुक्ति की है। यह कानून गलत है। कानून कहता है कि अगर सक्षम व्यक्ति को जिम्मेदारी नहीं दी जाए, तो उसे तुरंत पद से हटाया जाए। अगर एसपी ऐसा नहीं करेंगे, तो मैं उनके खिलाफ मोर्चा खोलूंगा।

सबका हिसाब होगा
उन्होंने आगे कहा, “पुलिस युवाओं को जबरन थाने पर बैठा रही है। उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है। इन सब का हिसाब होगा। मैं सबकी लड़ाई लडूंगा। मैं 24 वोल्ट का करंट हूं, अगर कोई छू लेगा तो मर जाएगा। मुझे छेड़ने की गलती ना करें। जो कानून कहता है, कानून के साथ चलें। चाहे मैं गलती करूं या मेरा विरोधी, दोनों के लिए एक कानून होना चाहिए। सब के लिए सजा एक होती है।”

24 वोल्ट का ट्रांसफार्मर है
सपा के कद्दावर नेता ने महुआडीह थाने के दारोगा पर हमला बोलते हुए कहा, “कानून सबके लिए एक समान है। लेकिन कानून को हाथ में लेकर चलने वाला यह दरोगा ना जाने कहां से आया है। उसे नहीं पता है कि ब्रह्मा शंकर वो ट्रांसफार्मर है, जिसमें 24 वोल्ट से कम का करंट नहीं आता है। इसलिए छूने के लिए मजबूर ना करें।”

नहीं बचोगे
अपनी बात रखते हुए उन्होंने आगे कहा, “मैंने हमेशा किसी का नुकसान नहीं किया है। मैंने हमेशा लोगों की मदद की है। लेकिन अगर मुझे (दरोगा को) बाध्य करोगे, तो मजबूरी में तुम्हारे (दरोगा के) खिलाफ काम करना पड़ेगा। जिस दिन कलम चला दिया, तुम नहीं बच सकते। बाद में स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनका आशय 440 वोल्ट था। गलती से 24 वोल्ट निकल गया।

Related posts

डीएम ने धीमी राजस्व वसूली पर जताई नाराजगी : अवैध ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई का दिया आदेश, विद्युत विभाग को…

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार का फार्मा पार्क विश्व में जमाएगा यूपी की धाक : इन जनपदों में बन रहा विशाल मेडिटेक और फार्मास्यूटिकल पार्क

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया पुलिस ने 10 घंटे में अगवा व्यवसायी को बिहार से बरामद किया, मगर कहानी लग रही किडनैपिंग, जानें

Sunil Kumar Rai

भीषण गर्मी का कहर : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये अपील, अफसरों को दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

खेलेगा नहीं तो आगे कैसे बढ़ेगा देवरिया ! हर ब्लॉक में बनने थे 4-4 स्पोर्ट्स ग्राउंड, डेडलाइन तक बने सिर्फ 5, सरोवर और पार्कों में भी पिछड़ा जिला

Sunil Kumar Rai

हेरिटेज टूरिज्म का सेंटर बनेगा गोरखपुर : रामगढ़ताल में शुरू होगी क्रूज सर्विस, उतरेंगे सी प्लेन, पढ़ें सीएम योगी का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!