उत्तर प्रदेशखबरें

Anti-CAA Protests : एंटी-सीएए प्रदर्शनकारियों का पैसा लौटाएगी योगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) Anti-CAA प्रदर्शन (नागरिकता संशोधन कानून 2019) के दौरान जारी की गई रिकवरी नोटिस और जमा किए गए रकम को वापस करेगी। प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह हलफनामा दिया है। यह धनराशि करोड़ों में है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि इस तरह की कोई नोटिस जारी नहीं की जा सकती। साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया था कि रिकवर की गई रकम को वापस किया जाए। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने रिकवरी नोटिस को वापस लेने का निर्णय लिया है।

सरकार ने दाखिल किया जवाब
इस संबंध में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। इसमें कहा गया है कि सीएए कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ रिकवरी नोटिस और रिकवरी के लिए शुरू की गई कार्रवाई को वापस ले लिया गया है।

2019 में हुआ प्रदर्शन
बताते चलें कि भारत सरकार के नए सीएए कानून के खिलाफ पूरे देश में साल 2019 में महीनों तक प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान उत्तर प्रदेश में भी तमाम संगठनों, विपक्षी दलों और व्यक्तियों ने विरोध जताया था। इसमें सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था।

चौराहों पर लगाए गए
इस पर एक्शन लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी शामिल लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ रिकवरी लेने का आदेश दिया था। उन सभी के फोटोग्राफ नाम, पाते सहित लखनऊ के चौराहों पर लगाए गए थे। विपक्षी दलों ने इस पर जमकर निशाना साधा था।

Related posts

Scholarship Form : 26 जुलाई को होगा छात्रवृत्ति से जुड़ी हर शंका का समाधान, छात्र और संस्थान रखें ध्यान

Abhishek Kumar Rai

समय से पूरा होगा मोहन सेतु का निर्माण कार्य : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने लिया जायजा, दी ये जानकारी

Rajeev Singh

अमृत सरोवर और पार्क बनाने में फिसड्डी देवरिया के सभी ब्लॉक : बार-बार नोटिस के बावजूद लक्ष्य से चूके

Harindra Kumar Rai

Dhanvantari Jayanti 2022 : आरोग्य भारती गोरक्षप्रांत ने भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई, हवन-पूजन किया

Abhishek Kumar Rai

पूर्व जिलाध्यक्ष केदारनाथ मणि को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने ऐसे किया याद

Sunil Kumar Rai

मुख्य सचिव का आदेश : रोज एक घंटे जनसुनवाई करेंगे अफसर, बदलेगा काम करने का तरीका, जानें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!