उत्तर प्रदेशखबरें

भीषण गर्मी का कहर : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये अपील, अफसरों को दिए आदेश

CM Yogi Adityanath

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पेयजल उपलब्धता के दृष्टिगत लोगों को कोई असुविधा न हो।

उन्होंने निर्देशित किया कि शहरों में पेयजल की आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुरूप की जाए। सभी हैंडपम्प को क्रियाशील रखा जाए। ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं का सुचारू संचालन किया जाए। वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाओं को मौके पर परखें।

प्याऊ का संचालन एक पुनीत कार्य है

सीएम ने स्वयंसेवी संगठनों से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी पेयजल की समस्या न होने पाए, इसके लिए सरकार के प्रयासों से स्वैच्छिक संगठनों का जुड़ाव भी ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ का संचालन एक पुनीत कार्य है। गोवंश, श्वान आदि के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पानी एवं छाया की व्यवस्था की जानी चाहिए।

पशु-पक्षी उनका उपयोग कर सकें

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे छोटे बर्तनों में पक्षियों के लिए पानी एवं दाना रखें। ग्राम पंचायतें और सभी नगरीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र के तालाबों एवं पोखरों में पानी की व्यवस्था रखें, जिससे भीषण गर्मी के दृष्टिगत पशु-पक्षी उनका उपयोग कर सकें।  

नियमित भ्रमण करते रहें

सीएम ने वन विभाग को निर्देशित किया है कि जंगलों में वन्य प्राणियों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने के लिए विभागीय कर्मी वन क्षेत्र का नियमित भ्रमण करते रहें। भ्रमण के दौरान यदि किसी वॉटर बॉडी में पानी कम मिले, तो उसमें अतिरिक्त जल आपूर्ति के प्रबंध किए जाएं। आवश्यकतानुसार नए तालाब भी खुदवाए जाएं।

Related posts

UP Election-2022 : योगी सरकार में अपराध में आई कमी, माफिया का हुआ मर्दन, केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्षी दलों को दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai

मिनिस्टर विजय लक्ष्मी गौतम ने बजट पर सदन में रखी बात : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का दिया धन्यवाद

Swapnil Yadav

यूपी में खुद के भवन में शिफ्ट होंगे 12800 आंगनवाड़ी केंद्र : नवरात्रि से बच्चों को मिलेगा गर्म और पौष्टिक आहार, पढ़ें सीएम के सभी आदेश

Abhishek Kumar Rai

बीजेपी नेता ने अधिवक्ता की नीयत पर उठाए सवाल : कहा-राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की छवि को धूमिल करने की हो रही नाकाम कोशिश, जानें पूरा प्रकरण

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा यूपी में सभी शिक्षकों की भर्ती : सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा बयान : सरकारी नौकरी निकलते ही झोला लेकर वसूली पर निकल पड़ते थे चाचा-भतीजा, कसा तंज

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!