खबरेंनोएडा-एनसीआर

Noida Wall Collapse : नोएडा में बाउंड्री वॉल गिरने से दब कर 4 की मौत, 13 मजदूर कर रहे थे काम, सीएम ने जताया दुःख

Noida news : यूपी की आर्थिक राजधानी नोएडा में बाउंड्री वॉल गिरने से एक दुखद हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है, उसका इलाज चल रहा है।

घटना के तुरंत बाद नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह (CP Alok Kumar Singh), डीएम सुहास एलवाई (DM Suhas LY IAS) और नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी (CEO Ritu Maheshwari IAS) टीम के साथ मौके पर पहुंची।

सीएम ने जताया दुःख
वही एनडीआरएफ (the national disaster response force) स्थानीय नोएडा पुलिस और दमकल के कर्मी मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। सीएम योगी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने के लिए आदेश दिया है।

सेक्टर 21 में हुआ हादसा
नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी ने बताया कि मंगलवार को शहर के सेक्टर 21 में स्थित जलवायु विहार सोसायटी के निवासियों के अनुरोध पर वहां से गुजरने वाले ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत कराई जा रही थी। इसी दौरान यह दुखद हादसा हुआ और बाउंड्री वॉल मजदूरों के ऊपर गिर गई।

13 मजदूर काम कर रहे थे
उन्होंने बताया कि उस वक्त कुल 13 मजदूर काम कर रहे थे। इसमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य सभी को सकुशल बचा लिया गया हैं। प्राधिकरण प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।

30 साल पुरानी थी दीवार
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि सोसाइटी की बाउंड्री वॉल 25 से 30 साल पुरानी थी और इसे सोसाइटी के लोगों की फेडरेशन ने बनवाया था। इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। अगर कहीं कोई दोषी मिलता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
वहीं यूपी की आर्थिक राजधानी गौतमबुद्ध नगर में इस तरह के हादसे के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। लोगों का कहना है कि जब नोएडा जैसा शहर सुरक्षित नहीं है, तो दूर-दराज के गांव में मकान गिरने की घटनाओं को शासन कैसे रोक पाएगा।

खतरा बना हुआ है
स्थानीय लोगों के मुताबिक नोएडा की ऐसी कई पुरानी सोसाइटी हैं, जहां की बाउंड्री वॉल तिरछी लटकी हुई हैं और उनके गिरने का खतरा हमेशा बरकरार रहता है। लेकिन प्राधिकरण और प्रशासन की अनदेखी से उनका कोई हल नहीं निकल पा रहा।

Related posts

सोशल मीडिया और आईटी के जरिए भाजपा जीतेगी चुनाव : देवरिया पार्टी कार्यालय पर बना ये प्लान

Swapnil Yadav

रिश्तों का कत्ल : देवरिया में छोटी बहन ने बड़ी बहन की चाकू से गोदकर हत्या की, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक से यूपी के विद्यालय बन रहे आधुनिक : सीएम योगी ने किया अभियान का शुभारंभ, सांसद रवि किशन ने ऐसे दिया धन्यवाद

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : पीओएस मशीन से खाद की बिक्री का हिसाब रखेगी योगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

17 सितंबर से देवरिया में शुरू होगा आयुष्मान भव: अभियान : हर गांव तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, डीएम ने की बैठक

Rajeev Singh

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत में 54751 वादों का हुआ निस्तारण : 21 करोड़ से अधिक की राशि का सेटलमेंट, जनपद न्यायाधीश ने दिया धन्यवाद

Rajeev Singh
error: Content is protected !!