खबरेंदेवरिया

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत में 54751 वादों का हुआ निस्तारण : 21 करोड़ से अधिक की राशि का सेटलमेंट, जनपद न्यायाधीश ने दिया धन्यवाद

Deoria News : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जय प्रकाश यादव के आदेशानुसार 12 नवंबर, शनिवार को सुबह 10.00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, राष्ट्रीय लोक अदालत नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कान्त धर दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव इशरत परवीन फारुकी एवं अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारियों एवं अन्य विभागों ने कुल मिलाकर 54751 मामलों का निस्तारण किया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मु0-21,49,53685 ( इक्कीस करोड उन्चास लाख तिरपन हजार छ सौ पचासी)/-रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया।

इस लोक अदालत में मुख्य रूप से समस्त सम्मानित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण तथा सामान्य जनता उपस्थित रही। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। उन्होंने इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

एसडीएम रुद्रपुर ने गांव में जाकर सुलझाया रास्ते का विवाद : तहसील दिवस में पीड़ित ने लगाई थी फरियाद

Sunil Kumar Rai

देवरिया में पंचतंत्र और हितोपदेश की कहानियों से बच्चों को मिल रहा ज्ञान : इस रैंकिंग में यूपी में मिला चौथा स्थान

Abhishek Kumar Rai

नियमों को ताक पर रखने वाले अस्पताल होंगे सील : डीएम ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

26 जनवरी के कार्यक्रम तय : जीआईसी से शहीद स्मारक तक निकलेगी रैली, पुलिस लाइन और जेल में भी होंगे आयोजन

Sunil Kumar Rai

अभाविप ने 622 प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित : पुलिस उपाधीक्षक अंशुमान श्रीवास्तव ने दिया सम्मान, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

सहूलियत : देवरिया के लाखों विद्युत उपभोक्ताओं के लिए शुरू हुआ कंट्रोल रूम, इस नंबर पर करें कॉल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!