खबरेंदेवरिया

DEORIA : सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने देवरिया में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को दिलाई शपथ  

Deoria news : भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया।

जन आंदोलन बन गया है

इसी के तहत देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) ने देवरिया नगर के न्यू कालोनी में कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का मूल अंग है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के बाद स्वच्छता अभियान आज देश में जनांदोलन बन चुका है।

शपथ दिलाई

सांसद ने कहा कि स्वच्छता जीवन के लिए संजीवनी के समान है। आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदारी का एहसास कराना उद्देश्य है। सदर सांसद ने उपस्थित लोगों को अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने की शपथ दिलाई।

ये रहे साथ

इस दौरान पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, अजय उपाध्याय, अम्बिकेश पाण्डेय, अनिल गुप्ता, विजय पटेल, डॉ राधेश्याम शुक्ला, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, हंसनाथ यादव, गंगा शरण पाण्डेय, कृष्ण कुमार उपाध्याय, विष्णु अग्रवाल, अरुण मिश्र, पुनीत सिंह अमेठिया, ओम तिवारी, संतोष शाहिल आदि रहे।

रामगुलाम टोला में की सफाई

नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रामगुलाम टोला में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान का उद्देश्य सफल होता दिखाई दे रहा है। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य कार्यबल को इस महान मिशन में भाग लेने के लिए प्रेरित करना और यह सुनिश्चित करना है कि वे कार्य स्थल को साफ रखने की जिम्मेदारी लें।

इस दौरान मुन्ना राय, बंटी जायसवाल, पवन जायसवाल, पप्पू वर्मा, संतोष वर्मा, अंकित वर्मा आदि रहे।

Related posts

मौका : आईआईएमसी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इच्छुक छात्र तुरंत करें आवेदन

Harindra Kumar Rai

डीएम ने जारी किया समाधान दिवस का सालाना रोस्टर : जानें किस दिन कौन अधिकारी कहां सुनेगा फरियाद

Sunil Kumar Rai

अजनारा के खरीदारों ने पूछे सवाल : आखिर कब तक करना होगा इंतजार? प्रदर्शन कर जताया विरोध

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : भष्टाचारी और अपराधी कर रहे भाजपा का विरोध, दो दिग्गजों की प्रतिमा का किया अनावरण

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के इस गांव में बनेगा ईसीएचएस कैंटीन : मिलेगी मॉडल पॉलिक्लिनिक की भी सुविधा, डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : 13 विक्रेताओं के उर्वरक बेचने पर प्रतिबंध, 58 केंद्रों पर हुई छापेमारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!