खबरेंदेवरिया

लड्डू खाने से बिगड़ी भाजपा पदाधिकारियों की तबियत : किसान मोर्चा की प्रेस वार्ता में खाए नामी मिष्ठान के लड्डू, खाद्य विभाग की टीम ने लिया सैंपल

Deoria news : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) की प्रेस वार्ता में खराब लड्डू खाने से कई पदाधिकारियों की तबियत खराब हो गयी।

पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजयेश्वरी सिंह और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र प्रेस वार्ता कर रहे थे। इसी बीच मयंक उपाध्याय और नसीम मंसूरी प्रेस वार्ता में गणेश मिष्ठान बस स्टैंड से लड्डू खरीदकर लेकर पहुंचे।

दुकान पर पहुंचे
लड्डू खाकर जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा काशीपति शुक्ला, जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारियों को उल्टी होने लगी। मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए खाद्य निरीक्षक को सूचना दी और तत्काल दुकान पर पहुंच कर मिष्ठान की जांच करने के लिये कहा। वह दुकान पर स्वयं किसान मोर्चा पदाधिकारियों के साथ पहुंचे।

नष्ट कराए बचे लड्डू
दुकानदार गलत नाम से मिठाई की दुकान संचालित कर रहा था और खाद्य अधिकारी ने प्रथम दृष्टया जांच में मिठाई खराब होने की बात कही। उन्होंने मिठाई का सैम्पल लेकर जांच के लिये झांसी भेजा और दुकान के बचे हुए लड्डू को तत्काल नष्ट कराया। कार्रवाई पूरी होने तक किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मौके पर डटे रहे।

Related posts

रोटरी क्लब देवरिया ने मेडिकल कॉलेज को डोनेट किया कूलर : सीएमएस ने की तारीफ, मरीजों को मिलेगी गर्मी से राहत

Rajeev Singh

डीएम के हाथ लगाते उखड़ गई पंचायत भवन की खिड़की : सचिव सस्पेंड, समिति करेगी जांच

Sunil Kumar Rai

आपदा से बचाव के लिए जरूर पढ़ें ये खबर : एक्सपर्ट ने बताए उपाय, हर परिस्थिति में मिलेगी मदद

Sunil Kumar Rai

लीलापुर आईटीआई की डेडलाइन खत्म और काम अधूरा : नाराज डीएम ने लगाई फटकार, ईंटों की होगी जांच

Rajeev Singh

UP Election 2022 : मुफ्त शिक्षा, मुआवजा, पेंशन और रोजगार से मतदाताओं को लुभाएगी सपा, घोषणा पत्र में किए ये वादे

Abhishek Kumar Rai

एक्सीडेंट में हर घंटे 15 लोगों की मौत : जागरूकता के लिए शुरू हुआ अभियान, डीएम और एसपी ने की अपील

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!