उत्तर प्रदेशखबरें

दशहरा-दीपावली पर प्रदेश को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति : मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आगामी दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत प्राप्त होगी। इसके लिये आवश्यक निर्देश विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों और डिस्कॉम को दे दिये गये हैं। उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने बताया है कि इन प्रमुख त्योहारों के अवसर पर प्रदेश को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति
उन्होंने बताया कि वर्तमान में नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति बेहतर रहे और सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत प्राप्त हो इसके लिये कड़े निर्देश दिये गये हैं। वितरण में लगे अधिकारियों को सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिये कहा गया है।

डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशकों, मुख्य अभियन्ताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकार की मंशा के अनुरूप नवरात्रि के अवसर पर शक्ति पीठो एवं धार्मिक स्थलो को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो में सावधानी बरतें साथ ही स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधो को भी कम से कम समय में ठीक करायें।

जर्जर लटकते तारों को तुरंत बदला जाए
अध्यक्ष ने कहा है कि जर्जर, लटकते तारों और केबिलों को सुव्यवस्थित करते हुए सभी सुरक्षात्मक कार्रवाई कर ली जाये। वोल्टेज फ्लक्चुएशन एवं लो वोल्टेज की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाये। अप्रत्याशित ब्रेकडाउन होने की दशा में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति को चालू करने के लिए पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंगों की पहले से ही व्यवस्था कर ली जाये। इसके अलावा टोल फ्री नम्बर पर के जरिए मिलने वाली शिकायतों का भी तत्पर्ता से निस्तारण कराया जाये।

डिस्काम स्तर पर तथा जनपद स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सभी व्यवस्थायें सुनिश्चत करा ली गई हैं। साथ ही यह भी निर्देशित किया है कि जिन मार्गों पर जुलूस आदि निकने हो या मूर्ति विसर्जन हेतु बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठे होने की सम्भावना हो वहाँ अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करके पूरी व्यवस्था बेहतर कर लें जिससे विद्युत दुर्घटना आदि से बचा जा सके।

Related posts

मनरेगा मजदूरों के लिए ब्लॉकवार लगेगा कैंप : सीडीओ ने सभी बीडीओ को दी जिम्मेदारी, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

देवरिया पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का जोरदार स्वागत : उमड़े जिले के कार्यकर्ता, राज्य मंत्री ने की अगवानी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 607 दिव्यांगजनों में वितरित हुए 1122 सहायक उपकरण : 24 जुलाई तक चलेगा अभियान, जानें कृषि मंत्री ने क्या कहा

Rajeev Singh

हर दिन हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम : देवरिया के सभी विद्यालयों से चुने जाएंगे 3 मेधावी, मिलेगा राज्य स्तरीय मंच और हजारों रुपए का पुरस्कार

Abhishek Kumar Rai

राज्य में कहीं भी जलभराव न हो : प्रभावितों को राहत सामग्री बांटे जनप्रतिनिधि, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

Rojgar Mela : देवरिया के पड़ोसी जिले में आयोजित होगा बड़ा रोजगार मेला, सीएम योगी ने दिए आदेश, हजारों को मिलेगी नौकरी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!