उत्तर प्रदेशखबरें

राज्य में कहीं भी जलभराव न हो : प्रभावितों को राहत सामग्री बांटे जनप्रतिनिधि, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश में असमय हो रही बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में कहीं भी जल-भराव की स्थिति न होने पाए। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से राहत सामग्री का वितरण किया जाए। साथ ही, जन-धन की क्षति पर शासन से अनुमन्य राहत राशि तुरन्त प्रदान की जाए। विभागीय मंत्री एवं अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें तथा प्रभावित लोगों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराएं।

आवाजाही बढ़ेगी

मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत लोगों की आवाजाही बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में कोरोना के प्रति सतर्कता और सावधानी बहुत जरूरी है। कोरोना के सम्बन्ध में जनजागरूकता के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक उपयोग किया जाए। उन्होंने कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाये जाने के निर्देश दिए।

फैलने की संभावना रहती है

सीएम योगी ने कहा कि बारिश के कारण मलेरिया, डेंगू, कालाजार और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने की सम्भावना रहती है। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के कार्यों को आगे बढ़ाए। लोगों में जागरूकता बढ़ायी जाए। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का प्रयोग किया जाए।

समन्वय बनाएं विभाग

उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को अन्तर्विभागीय समन्वय कर प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में डेंगू सहित विभिन्न वेक्टर जनित रोगों के सम्बन्ध में आइसोलेशन वॉर्ड बनाए जाएं। अस्पतालों में नियमित रूप से साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

अन्न योजना का मिले लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वाल्मीकि जयन्ती और ईद-ए-मिलादुन नबी मनायी जा रही है। पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत प्रशासन व पुलिस विशेष सतर्कता बरते। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ सभी जरूरतमंदों को बेहतर ढंग से प्राप्त हो।

51 केस मिले

सीएम को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 4 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 432 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 50 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए।

4 करोड़ डोज दी गई

शनिवार तक राज्य में 12 करोड़ 40 लाख 63 हजार 973 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं। राज्य में गत दिवस तक कुल 38 करोड़ 95 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी हैं। 4 करोड़ 39 लाख से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।

Related posts

लम्पी संक्रमण को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी : बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो बरतें एहतियात

Sunil Kumar Rai

दुःखद : मशहूर संगीतकार प्रफुल्ल कर का 83 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक, पढ़ें उनका पूरा करियर

Abhishek Kumar Rai

Fusion Homes: फ्यूजन होम्स के निवासियों पर बिल्डर ने 2.34 करोड़ का बकाया बताया, जमकर हुआ विरोध

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : कुख्यात तस्कर अनवर की 71 लाख की संपत्ति कुर्क, 20 सालों से कर रहा अवैध कारोबार, 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने जंगल कौड़िया और चरगांवा पीकू यूनिट का किया उद्घाटन : 5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

76th Independence Day : सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आजादी की शुभकामनाएं दीं, की यह अपील

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!