खबरेंदेवरिया

रोड और नाली निर्माण में खामी पर सीडीओ सख्त : कार्रवाई का दिया आदेश, कमियों को ठीक कराने…

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने उद्योग केन्द्र परिसर, देवरिया में निर्मित सीसी रोड/ नाली निर्माण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस परिसर में 1250 मीटर में सीसी रोड एवं 500 मीटर नाली का निर्माण कराया जाना है। इस परियोजना पर रुपए 195.85 लाख की स्वीकृत करते हुए धनराशि कार्यदायी संस्था को अवमुक्त किया जा चुका है।

परियोजना पर कार्य 20 मार्च 2021 से प्रारम्भ किया गया है। अवर अभियन्ता द्वारा बताया गया कि 1250 मीटर में सीसी रोड एवं 477 मीटर नाली एवं 512 मीटर नाली मरम्मत का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। निरीक्षण में डी-8 से लेकर डी-11 तक निर्मित आरसीसी / नाली निर्माण के कार्यों की जाँच में पाया गया कि संदीप आटोमोबाइल्स में रिपेयरिंग के सामने मुख्य सड़क पर वर्षा का पानी जमा है।

इसी तरह डी-1 के सामने मुख्य सड़क पर पानी जमा है, मारुती सुजुकी के शोरूम के पीछे पुलिया के पास मुख्य सड़क पर पानी जमा है। जिससे स्पष्ट है कि सड़क की ढलाई ठीक ढंग से नहीं किया गया है। अभिनन्दन टेक्सटाइल्स के सामने निर्मित नाली गिर गयी है। उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया कि पुरानी नाली के ऊपर ही नई नाली का निर्माण कराया गया जिससे नाली ध्वस्त हो गया।

इसी सड़क के दोनों तरफ कुछ स्थानों पर नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। मारुती सुजुकी के शोरूम से लेकर पटेल ट्रेनिंग कम्पनी तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। डी-4 के सामने सड़क के दक्षिण तरफ पुरानी ही निर्मित है जिसका निकासी कहीं नहीं है और वह जाम है।

अवर अभियन्ता से पूछने पर उन्होंने बताया कि कुल 550 मीटर नाली का प्राविधान था, जिसमें से 500 मीटर नाली का निर्माण करा दिया गया है, यह स्थिति अत्यंत ही खेदजनक है। जबकि सडक निर्माण करते समय सड़क के दोनों तरफ नाली बनाये जाने का प्राविधान किया जाना चाहिए था, ताकि वर्षा का पानी सड़क पर जमा न होकर नाली के रास्ते बाहर निकल जाये।

इससे प्रतीत होता है कि अवर अभियन्ता द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही की गयी है जिससे सड़क कभी भी टूट सकता है। अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, देवरिया को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त कमियों को ठीक कराना सुनिश्चित करें तथा इसमें लापरवाही बरतने हेतु संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

औद्योगिक केन्द्र से पानी की निकासी हेतु बनायी गयी मुख्य नाली जो आरटीओ आफिस से होते हुए कुर्ना नाला तक जाती है वह चोक है, जिसकी सफाई कराने हेतु अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, देवरिया को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एवं प्रांतीय खंड देवरिया अजय, सहायक अभियन्ता निर्माण खंड, अवर अभियन्ता, निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग, देवरिया एवं उद्योग केन्द्र के अन्य उद्यमी उपस्थित थे।

Related posts

रिपोर्ट : योगी सरकार में घटी बेरोजगारी दर, लाखों लोगों को मिला रोजगार, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Harindra Kumar Rai

आजमगढ़ में बोले अखिलेश यादव – साढ़े चार साल भाजपा ने बांटा धोखे का टैबलेट

Sunil Kumar Rai

Deoria news : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लोगों की समस्याओं पर लिया एक्शन, कहा-हर पात्र को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया-लखनऊ के बीच शुरू होगी नॉन स्टॉप बस सेवा, विधायक शलभ मणि करेंगे रवाना

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा बयान : सरकारी नौकरी निकलते ही झोला लेकर वसूली पर निकल पड़ते थे चाचा-भतीजा, कसा तंज

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : भाजपा देहात मंडल ने गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज में लगाए पौधे, लोगों से की वृक्ष लगाने की अपील

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!