खबरेंपूर्वांचल

योगी ने की नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा : वैदिक मंत्रों के बीच आदिगुरू गोरखनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Gorakhpur News : गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ एवं नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा की। साथ ही मंदिर की गोशाला में गोवंश की सेवा कर उन्हें गुड़ खिलाया। गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पूजन का अनुष्ठान सुबह 5 बजे से 7 बजे तक चला। सामूहिक आरती के साथ अनुष्ठान की पूर्णता हुई।

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी गुरुओं और मंदिर परिसर में मौजूद सभी देव विग्रहों के समक्ष विधि विधान के साथ पूजन किया। साथ ही देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नाथपंथ के आदिगुरु भगवान गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी पूजा की।

वह परिसर में मौजूद सभी देव-विग्रहों के पास पहुंचे और उनका पूजन किया। उसके बाद वह बारी-बारी से बाबा गंभीरनाथ, अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ समेत ब्रह्मलीन गुरुओं की समाधि पर गए। सभी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर आशीर्वाद लिया।

गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने गुरु गोरखनाथ को रोट का महाप्रसाद अर्पित किया। पूजा-अर्चना की आनुष्ठानिक प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद गुरु पूर्णिमा पर होने वाली परंपरागत सामूहिक महाआरती हुई तथा सभी गुरुओं के प्रति आस्था निवेदित की गई। इस अवसर पर सभी नाथ योगियों ने भी गोरक्षपीठाधीश्वर का नाथ परम्परानुसार आशीर्वाद लिया।

योगी से दुलार पाकर भाव विह्वल हुए गोवंश
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा की तरह मंदिर की गोशाला भी गए। यहां उन्होंने गोवंश को उनके नाम से पुकारा और उनके पास आने पर खूब दुलारा। अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। योगी का दुलार पाकर गोवंश भाव विह्वल नजर आए। एक गोवंश योगी से इस कदर खेलने लगा कि मानो वह किसी बात पर रूठ गया हो। उन्होंने, क्यों नाराज है , कहकर उसके माथे व गर्दन को सहलाया तो वह स्नेहाभिभूत होकर उनसे लिपटने लगा। सीएम योगी की गोसेवा का दृश्य नयनाभिराम था।

Related posts

आरोग्य भारती ने कैंप लगाकर किया इलाज : भाजपा नेता शशांक मणि ने वितरित की दवाई, संगठन की तारीफ की

Sunil Kumar Rai

World Population Day 2022 : सीएम योगी ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता पर दिया जोर, विभागों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

22 जनवरी को देवरिया में रहेगा सार्वजनिक अवकाश : जिलाधिकारी एपी सिंह ने बताई ये वजह

Sunil Kumar Rai

देवरिया पहुंचे चुनाव प्रेक्षक रमाकांत पांडेय आईएएस ने की बैठक : अफसरों को दिए ये आदेश, लोगों को दिलाया भरोसा

Rajeev Singh

जननी सुरक्षा योजना में लक्ष्य से चूका देवरिया : डीएम ने जताई नाराजगी, 2 अधिकारियों पर कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले : स्मार्ट सिटी के नाम पर नगरों की जनता को छल रही भाजपा

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!