खबरेंदेवरिया

एमएमटी ईंट-भट्ठा मालिक ने मृतकों और घायलों को दी आर्थिक मदद : संघ के पदाधिकारियों ने दिलाया ये भरोसा

Deoria News : बीते दिनों रामपुर कारखाना में एमएमटी मार्का ईंट भट्ठे पर हुए हादसे में मृतक और घायलों को सोमवार को जिला अस्पताल पहुच ईंट भट्ठा संघ के पदाधिकारियों के साथ भट्ठा मालिक द्वारा आर्थिक सहायता दी गई।

इसमें मृतक स्वर्गीय यशवंत की पत्नी सीमा को 5 लाख 50 हजार दिया गया। घायलों में सरोजिनी पत्नी बलदेव को 50000 रुपए, जमुनी पटेल पत्नी महावीर पटेल को 50000 रुपए की सहायता राशि का चेक दिया गया।

इस दौरान पूर्व एमएलसी, अध्यक्ष ईंट भट्ठा संघ महेंद्र यादव ने कहा कि भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर भी हमारे परिवार के सदस्य की तरह होते हैं। इसलिये हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि इनके सुख-दुःख में हम बराबर के हिस्सेदार बनें।

इसलिए आज हम सभी ने मृतक और घायलों को आर्थिक सहायता दिया है। यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण थी। एक मृतक और दो घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिया गया है, जबकि एक मृतक के परिजन घर चले गए हैं। वह जब आएंगे, तो उनको 5 लाख का चेक आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाएगा।

इस दौरान मुक्तिनाथ त्रिपाठी, संजय राव, अजीत नाथ त्रिपाठी, संजीत नाथ त्रिपाठी उर्फ संजू, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, संजय मिश्रा, सोनू खान उपस्थित थे।

Related posts

देवरिया : समाजवादी महिला सभा अध्यक्ष ने योगी सरकार पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 67वें डीएम अखंड प्रताप सिंह ने संभाला पदभार : जानें जनपद के नए जिलाधिकारी की सर्वोच्च प्राथमिकताएं

Sunil Kumar Rai

दुःखद : देवरिया में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, इस वजह से था परेशान

Sunil Kumar Rai

BREAKING : गोरखपुर रिंग रोड के किनारे बनेंगी नई कॉलोनी, बनेंगे कॉम्प्लेक्स और मॉल, जानें पूरी योजना

Sunil Kumar Rai

एमएलसी अनूप गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश : सलेमपुर में बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगा वोट

Sunil Kumar Rai

DEORIA : सीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा की, पिछड़ रहे ब्लॉक के लिए जारी हुए आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!