खबरेंदेवरिया

देवरिया के 67वें डीएम अखंड प्रताप सिंह ने संभाला पदभार : जानें जनपद के नए जिलाधिकारी की सर्वोच्च प्राथमिकताएं

Deoria News : देवरिया के नवनियुक्त डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार कार्यालय में रविवार, 4 जून को जनपद के 67वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रभारी जिलाधिकारी/ सीडीओ रवींद्र कुमार ने उन्हें चार्ज सौंपा।

अखंड प्रताप सिंह 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।वह पूर्वी यूपी के गाजीपुर जिले के मूल निवासी हैं । देवरिया जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले वह नवंबर, 2022 से गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे।

इससे पहले वह राज्य सरकार के अधीन टूरिज्म डेलोपमेंट कॉरपोरेशन, फूड एंड सिविल सप्लाई, नमामि गंगे और ग्रामीण जल संसाधन विभाग में विभिन्न पदों पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। अखंड प्रताप सिंह वर्ष 2016-17 में जिलाधिकारी कौशांबी के पद को भी सुशोभित कर चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुरूप राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा , एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, एसडीएम अरुण कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Jail Adalat : जेल अदालत में 86 फाइलों का किया गया निस्तारण, इन अपराधों में बंद बंदियों को मिला लाभ

Satyendra Kr Vishwakarma

‘कुशीनगर मेरे लिए अपने घर जैसा :’ सीएम योगी ने जनपदवासियों से जोड़ा ये रिश्ता, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav

इस सत्र में 83000 युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ : जानें इससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया और शर्तें

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : लिंक रोड बनाने वाले ठेकेदार पर लगी साढ़े 12 लाख की पेनाल्टी, डीएम ने दी नई डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

मरीजों और परिजनों को मिलेट्स की जानकारी दे रहा ये संस्थान : सालाना 10000 प्रतियां करेगा वितरित, जानें क्या है लक्ष्य

Rajeev Singh

बकायेदारों का कनेक्शन काटना पड़ा महंगा : इमिलिया उपकेंद्र पहुंची भीड़ ने की तोड़फोड़, कर्मचारियों से बदसलूकी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!