खबरेंदेवरिया

योगी सरकार 2.0 के एक साल : प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, जानें देवरिया को क्या मिला

Deoria News : योगी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन के गांधी सभागार में सूचना विभाग द्वारा विधान सभावार प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन जनपद के प्रभारी, और यूपी के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह सहित अन्य अतिथियों ने किया।

इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा है कि जनता की हित के लिए यह सरकार पूरी प्रतिबद्ध व कटिबद्ध रहते हुए चौमुखी व सर्वांगीण विकास का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गाें के उत्थान, विकास एवं उनके आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनेक योजनाओं को संचालित करते हुए उसे क्रियान्वित किया गया है।

प्रभारी मंत्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी के दूसरे कार्यकाल का आज 1 वर्ष पूर्ण हो रहा है। साल 2017 से मार्च 2023 तक योगी सरकार की 06 वर्ष की यात्रा पूरी हुई। आप सभी ने देखा कि मुख्यमंत्री जी के एक-एक योजनाओं से उत्तर प्रदेश में बदलाव आया है, उसको उन्होंने अपनी प्रेस वार्ता में विस्तार से बताया, जिसका सजीव प्रसारण भी देखा गया।

उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के अन्दर विकास की ऐसी स्थिति थी कि बाहर से कोई उद्योगपति उद्योग के लिए आता था, तब उसे तरह तरह के मुसिबतों का सामना करना पडता था और वह चाह कर भी उत्तर प्रदेश में कोई विकास की योजनायें संचालित नही कर पाता था।

योगी आदित्यनाथ जी जबसे मुख्यमंत्री बने हैं, तब से उन्होंने कानून का राज स्थापित किया है। इसके कारण केवल हिन्दुस्तान के ही नहीं, दुनिया के निवेशकों में भी उत्तर प्रदेश के प्रति जो आकर्षक बढा है, उसे इन्वेटर्स समिट के माध्यम से देखने को मिला। 16 देशों के निवेशक वहां पर मौजूद थे और उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए अपनी स्वीकृति दिया है।

मुख्यमंत्री जी 10 लाख करोड़ के निवेश की आशा किए हुए थे, लेकिन उनके आशातीत लगभग 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले। आज देश -दुनिया में योगी जी की प्रशंसा हो रही है, वो भी चाह रहे हैं कि जिस तरह योगी जी ने कोविड काल में मैनेजमेंट किया। रोडवेज की 12 हजार बसें लगा कर के लोगो को घर घर पहुचाने का कार्य किया।

कोटा में भी बहुत सारे छात्र थे, जिनके माता पिता बहुत ही परेशान थे। वो अपने घरों में सुरक्षित पहुंचे। प्रयागराज में भी बहुत छात्र प्रतियोगी परीक्षा के दौरान फंसे हुए थे, उनको भी घर पहुंचने का कार्य किया । देश ही नही, बल्कि दुनिया से भी सराहना मिली। आस्ट्रेलिया के राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे यहां योगी जी के जैसे व्यक्ति चाहिये। इस तरह से योगी जी की छवि बनी।

प्रभारी मंत्री ने विशेष व महत्वपूर्ण उपलब्धियों को योजनावार गिनाते हुए कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनता से किये गये वादों एवं संकल्पों को पूरा कर रही है। हमारा प्रदेश तेजी से सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है।

योगी सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है। अभी फरवरी माह में हुये ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव मिले। इसके धरातल पर आने से 01 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

जनपद देवरिया में भी लगभग दो हजार करोड़ निवेश आया है। इससे 6141 लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। दुनिया के सामने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं गौरवशाली विरासत को भव्य रूप में दिखाने का अवसर है। इससे प्रदेश की बेसिक पहचान बनेगी।

योगी सरकार प्रदेश का नये सिरे से ढांचागत विकास कर रही है। इससे सभी की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी नीतियों से आम जनमानस लाभान्वित हो रहा है और प्रफुल्लित है। प्रदेश सरकार के प्रयास से कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के लिये अपराधियों/ भूमाफियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी।

सूबे में 63055 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर व 836 अपराधियों के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की गयी। इस दौरान 90 अरब 22 करोड़ 33 लाख रूपये की चल/ अचल सम्पत्तियों को जब्त किया गया । महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में कमी आयी है। महिला अपराध में अपराधियों को सजा दिलाने में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। इसको और प्रभावी बनाने के लिये महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गयी। महिला पीएसी बटालियन बनाया गया।

Related posts

इसी साल शुरू होगा वरूण बेवरेजेज गोरखपुर प्लांट : रोज 3 लाख लीटर दूध की होगी जरूरत, जानें क्या बोले मंत्री नंदी

Rajeev Singh

BIG NEWS : फर्जी प्रमाणपत्र से शिक्षक की नौकरी पाने और दूसरों को दिलाने वाले गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, सलाखों के पीछे मास्टरमाइंड

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : पथरदेवा विधानसभा में अब 6 दिसंबर को होगा विधायक स्पोर्ट्स कंपटीशन

Rajeev Singh

दुःखद : खेत में काम कर रहे चाचा-भतीजे पर गिरा हाई वोल्टेज तार, एक की मौत से मचा कोहराम

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : इन लोगों की जांच कराएगी योगी सरकार, गन्ना पर्ची की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

जर्जर विद्यालयों को दुरुस्त करेगी योगी सरकार : 75 प्रतिशत राशि कराएगी मुहैया, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!