खबरेंदेवरिया

देवरिया : समाजवादी महिला सभा अध्यक्ष ने योगी सरकार पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

UP Assembly Election 2022 : समाजवादी महिला सभा (Samajwadi Mahila Sabha) की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गुरुवार को आजमगढ़, बलिया, देवरिया, मऊ, संतकबीर नगर, कानपुर देहात, वाराणसी, जौनपुर और लखनऊ में आयोजित जनसभाओं को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं, खासकर नारी शक्ति ने उत्साह से हिस्सा लिया।

जूही सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने आधी आबादी के साथ दुर्व्यवहार किया है। महिलाओं के अधिकारों का दमन किया जा रहा है। उनके सम्मान और सुरक्षा की दिशा में सरकार का रवैया उदासीन है। पिछली समाजवादी सरकार में महिलाओं को समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया था।

उन्होंने आगे कहा, अखिलेश यादव का मुख्यमंत्रित्व काल महिलाओं के लिये गौरवशाली था। 2022 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही आधी आबादी को उनका अधिकार मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश की तरक्की और खुशहाली का रास्ता समाजवाद से ही निकलेगा। लखनऊ, फैजुल्लागंज में हाथरस की बेटी की याद में महिला प्रतिरोध सभा हुई। इसका संयोजन पूजा शुक्ला ने किया। इस सभा में विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार पुनः बनाने का संकल्प लिया गया।

Related posts

97 किसानों को मिला मुफ्त बीज : भाजपा किसान मोर्चा ने बैतालपुर ब्लॉक में किया वितरण, इन कृषकों को मिला लाभ

Sunil Kumar Rai

सीएम ने सुनीं 400 लोगों की समस्याएं : कहा-बिलकुल मत घबराइए, आपके साथ मैं हूं ना

Sunil Kumar Rai

अतीक अहमद को नैनी जेल किया गया शिफ्ट : आज कोर्ट में होगी पेशी

Rajeev Singh

जीवन में सफल होने के लिए हमेशा बड़ा लक्ष्य रखें : सांसद रविंद्र कुशवाहा

Sunil Kumar Rai

Russia Ukraine War : मारियुपोल पर रूस के कब्जे से शांति प्रयासों को लगा झटका, यूक्रेन ने कहा – यह रेड लाइन साबित होगा

Sunil Kumar Rai

एक्शन : देवरिया में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ परिवाद दाखिल, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!