खबरेंपूर्वांचल

BREAKING : गोरखपुर रिंग रोड के किनारे बनेंगी नई कॉलोनी, बनेंगे कॉम्प्लेक्स और मॉल, जानें पूरी योजना

Gorakhpur News : गोरखपुर को भविष्य का शहर बनाने की कवायद तेज हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अगुवाई में यह शहर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। यातायात को व्यवस्थित बनाने के लिए मेट्रो परियोजना पर काम हो रहा है। मंडल के करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गोरखपुर में बनने वाले एम्स का उद्घाटन करेंगे। इसके शुरू हो जाने का बाद मंडल के जनपदों सहित बिहार के कई जिलों के लोगों को इलाज की सुविधा मिलेगी।  

इन इलाकों में होंगे कार्य

अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के रिंग रोड के 300 मीटर के दायरे में नई कॉलोनियां बनाने का फैसला लिया है। गोरखपुर को हब बनाने की महायोजना में जंलग कौड़िया-जगदीशपुर को विकसित करने की योजना पर काम हो रहा है। फोरलेन के दोनों तरफ 300 मीटर तक महायोजना में कॉमर्शियल यूज, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही जिले में एसएसएफ की बटालियन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सदर तहसील में 50 एकड़ जमीन चिन्हित करने में प्रशासन जुटा है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (Gorakhpur Development Authority) से समन्वय बनाकर प्रक्रिया तेजी से पूरा करने का आदेश दिया है।

लोकार्पण किया था

बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे महीने 13 अक्टूबर को 30.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महन्त अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय जंगल कौड़िया का लोकार्पण, महाविद्यालय परिसर में ब्रहम्लीन महन्त अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण तथा रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने महाविद्यालय के मोनोग्राम का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर शिक्षा एवं स्वास्थ्य का हब बनेगा। एम्स का कार्य पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री शीघ्र ही एम्स का उद्घाटन करेंगे। गोरखपुर और पूर्वान्चल के लोगों को गोरखपुर में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होगी।

नागरिक के जीवन में परिवर्तन लेकर आता है

उन्होंने आगे कहा था, फर्टिलाइजर कारखाना सन् 1990 से बन्द हो गया था। लेकिन अब फर्टिलाइजर कारखाना शीघ्र ही बनकर तैयार हो जायेगा। इसका लोकार्पण भी किया जायेगा। किसानों को समय से खाद मिलेगी और यहां के नौजवानों को रोजगार व नौकरी की सुविधा प्राप्त होगी। गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय, महायोगी विद्यालय, सैनिक स्कूल, कैम्पियरगंज में एक आईटीआई का निर्माण व दो इण्टर कॉलेज का निर्माण पूरा हो चुका है। सहजनवां में पॉलीटेक्निक का निर्माण हो रहा है। पिपराइच चीनी मिल में चीनी का उत्पादन प्रारम्भ हो चुका है। जब किसान आगे बढ़ता है, तो प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन लेकर आता है।

Related posts

BREAKING : एक हफ्ते में काम शुरू नहीं कराया तो 40 विद्यालयों से होगी वसूली, अधूरे प्रोजेक्ट पर सीडीओ ने दी ये चेतावनी

Sunil Kumar Rai

नीति आयोग की बैठक में बोले सीएम योगी : पीएम मोदी के मंत्र से यूपी बना उद्योगों का ड्रीम डेस्टिनेशन, गिनाईं उपलब्धियां

Rajeev Singh

सीएम योगी का सख्त आदेश : हर जरूरतमंद का हो अपना पक्का मकान, अफसर करें ये काम

Sunil Kumar Rai

फर्जी वीडियो से ईवीएम पर भ्रम फैलाने वाले पर एफआईआर दर्ज : प्रशासन ने यूजर्स को दी ये चेतावनी

Rajeev Singh

यूपी : 58 हजार ग्राम पंचायतों में करोड़ों लोग करेंगे योग, कुशीनगर सहित 6 स्थानों पर होगा खास आयोजन  

Abhishek Kumar Rai

दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश : कमेटी करेगी जांच, पहले भी हो चुका है हादसा

Kajal Singh
error: Content is protected !!