खबरेंदेवरिया

प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्था हो रही बेहतर : एमएलए डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

Deoria News : ‘शिक्षक समाज का दर्पण होता है। शिक्षक के हाथ में निर्माण और प्रलय दोनों पलता है। देश के सुनहरे भविष्य का निर्माण शिक्षक ही करते हैं।’

ये बातें देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Deoria Sadar Dr Shalabh Mani Tripathi) ने बीआरसी परिसर बैतालपुर (BRC Baitalpur) में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आयोजित पूर्व राष्ट्रपति, भारतरत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा।

उन्होंने कहा कि देश के गौरव पुरुष राधाकृष्णन की मूर्ति का अनावरण करना मेरे लिये सौभाग्य की बात है। वो एक ऐसे महात्मा थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के लिए खपा दिया। देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को और उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बनने से पहले आप सभी ने शिक्षा व्यवस्था को देखा था, कि कितनी खराब थी। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्था पहले से बेहतर हो रही है।

विधायक ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास है कि हमारे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को वह सारी सुविधा उनके गांव में ही मिले, जो बड़े-बड़े शहरों में मिलती है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सभी का स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। संचालन शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्र ने किया।

इस दौरान उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह आजाद, खण्ड शिक्षा अधिकारी नवनीत चौबे, मण्डल अध्यक्ष भाजपा बैतालपुर जितेन्द्र सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश सिंह, विनोद मिश्र, सुभाष यादव, रामनाथ, नित्यानंद यादव, ऋषिकेश जायसवाल, धनञ्जय मणि, अभिषेक मिश्र, संतोष सिंह, संदीप द्विवेदी, तेजबहादुर पाल, विकास मणि, रागिनी सिंह, विनय आदि रहे।

Related posts

राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन में शामिल होंगी 2000 महिलाएं, बुलेट और घोड़े पर दिखाएंगी दम, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : 5 महिला ऑफिसर पायलट ने उत्तरी अरब सागर में डोर्नियर जेट से रचा इतिहास, पूरा किया यह खास मिशन

Shweta Sharma

Damini App : 4 घंटे पहले मिलेगी बिजली गिरने की जानकारी, एक साथ करोड़ों लोगों को सूचना देगा ये ऐप

Sunil Kumar Rai

Deoria News : डीएम ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर, सभी निकाय में फॉगिंग कराने के आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में पूर्व प्रधान और बसपा नेता ने रिवॉल्वर से गोली मार कर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया कदम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 30 जून को आयोजित होगी ‘पोषण पाठशाला,’ एक्सपर्ट देंगे जानकारी और जवाब

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!