खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : जिलाधिकारी की जांच में गायब मिले 5 डॉक्टर सहित 20 स्वास्थ्यकर्मी, बचने के लिए की रजिस्टर में छेड़छाड़, जांच के लिए कमेटी गठित

-जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतालपुर का औचक निरीक्षण

-5 डॉक्टर सहित 20 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

-एक दिन के वेतन कटौती के साथ स्पष्टीकरण तलब

-कम ओपीडी पर जताया असंतोष

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap Singh) ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतालपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पांच डॉक्टर सहित 20 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन के वेतन कटौती के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।

ये मिले गायब

जिलाधिकारी मंगलवार को अपराह्न 1:50 पर बैतालपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम उपास्थिति पंजिका की जांच की, जिसमें डॉ सरफराज आलम, डॉ जयप्रकाश सिंह, डॉ अमृता गुप्ता, डॉ जमाल अहमद सिद्दिकी, डॉ अल्पना राव, अलमीन अली, सुनीता निषाद, अजीत प्रताप सिंह, अल्का यादव, सीमा रानी, अवनीश त्रिपाठी, राधेश्याम यादव, प्रदीप कुमार सिंह, आद्या कुमार पांडेय, आनंद सोनकर, ओम प्रकाश भारती, ज्योति प्रजापति, प्रियंका गौतम और पूनम द्विवेदी अनुपस्थित मिलीं। इनमें से अधिकतर लोग सुबह उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद नदारद हो गए।

मूवमेंट रजिस्टर मांगा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी डॉ विवेक कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि आरबीएसके के डॉक्टर सीएमओ कार्यालय गए हुए हैं, किंतु अभी तक लौट के नहीं आये हैं। इस पर जिलाधिकारी ने मूवमेंट रजिस्टर मांगा।

समिति करेगी जांच

मूवमेंट रजिस्टर पर आज की तारीख पर ओवर राइटिंग दिखी। साथ ही 25 के बाद सीधे ओवर राइटिंग युक्त 30 तारीख का अंकन मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई और ओवर राइटिंग की जांच के लिए एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाने का निर्देश दिया।

अधिकाधिक लोगों का बने कार्ड

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने नियमित टीकाकरण की स्थिति जानी। बताया गया कि आज स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 9 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आयुष्मान मित्र ने आज तीन आयुष्मान कार्ड बनाये हैं। डीएम ने आयुष्मान मित्र को योजना का प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया।

22 मरीजों ने ली सेवा

जिलाधिकारी ने ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन भी किया, जिसके अनुसार आज कुल 22 मरीजों ने स्वास्थ्य केंद्र पर परामर्श प्राप्त किया। उन्होंने ओपीडी की कम संख्या पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी ओपीडी संख्या बढ़ाएं तो जिला अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम होगा।

नाराजगी व्यक्त की

जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया और कई तरह की कुव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एमओआईसी को शीघ्र ही सभी समस्याओं को दूर करते हुए परिसर को और अधिक स्वच्छ बनाने का निर्देश दिया।

Related posts

योगी सरकार के विकास कार्यों पर लगी प्रदर्शनी : विधायक डॉ शलभ मणि ने किया उद्घाटन, गिनाईं उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाबा दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, तैयारियों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद : डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिया ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में आधा दर्जन बीडीओ को नोटिस जारी : तीन संस्थाओं से भी जवाब तलब, इस वजह से हुआ एक्शन

Abhishek Kumar Rai

Video : अग्निपथ योजना के विरोध में लगातार दूसरे दिन देवरिया में बवाल, युवाओं ने सड़क और रेलवे ट्रैक बाधित किया

यूपी : ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन करेगी योगी सरकार, पर्यटन क्षेत्र के लिए सीएम ने तय किए लक्ष्य, जानें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!