उत्तर प्रदेशखबरें

प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो होली : सीएम योगी ने ऐसे दी रंगों के पर्व की शुभकामनाएं

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व सम्पूर्ण समाज एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो।

उन्होंने कहा कि पर्व एवं त्योहारों की लम्बी श्रृंखला, भारत की प्राचीन गौरवशाली परम्परा का उदाहरण है। सनातन परम्परा में पर्व एवं त्योहार हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीयता को दृढ़ता प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण भी है। समाज और राष्ट्र में परिवर्तन की महत्वपूर्ण घटनाओं को हमारी ऋषि परम्परा ने पर्व एवं त्योहारों के रूप में धार्मिक मान्यता देकर अगली पीढ़ी को प्रेरणा एवं प्रकाश का आधार प्रदान किया।

सीएम योगी ने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। हमारे पर्व एवं त्योहारों में शोक और सन्ताप का कोई स्थान नहीं है, लेकिन हर्षोल्लास के प्रतीक इन पर्वों में जोश के साथ होश भी आवश्यक है। अपने पर्व एवं त्योहार की पवित्रता एवं मर्यादा हम सबको बनाये रखनी है। इस दृष्टि से कोई भी ऐसा कार्य न हो, जिससे पर्व एवं त्योहार की मर्यादा भंग होती हो।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को समरसता, सद्भाव एवं उल्लास के पर्व होली की अनन्त शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाएं।

सीएम ने बीते दिनों आदेश देते हुए कहा कि आगामी दिनों में होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़, चैत्र नवरात्र, रामनवमी आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे। अनेक स्थानों पर शोभायात्राओं का आयोजन होगा, मेले आदि लगेंगे।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पर्व एवं त्योहारों का समय संवेदनशील होता है। अतः हमें सतत सतर्क व सावधान रहना होगा। विगत 06 वर्षों में प्रदेश में सभी धर्म-सम्प्रदायों के पर्व व त्योहारों का शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजन हुआ है। इस क्रम को आगे भी बनाये रखना होगा।

सीएम ने कहा कि पर्व-त्योहार में शासन से सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। धार्मिक परम्परा व आस्था को सम्मान दें, किंतु अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोजकों को अनुमति देने से पूर्व उनसे शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के सम्बंध में शपथ पत्र लिया जाए। सभी पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुसार पूरी कठोरता के साथ कार्यवाही की जाए।

Related posts

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की देवरिया में विकास कार्यों की समीक्षा : इन विभागों को दिए आदेश, मांगी ये रिपोर्ट

Swapnil Yadav

डीएम ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा : इन दो नस्ल के मवेशियों के पालन को किया प्रोत्साहित

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में दम तोड़ रही यह योजना : नाराज सीडीओ ने सचिवों पर की कार्रवाई, अन्य को चेतावनी

Swapnil Yadav

ऑपरेशन कायाकल्प में देवरिया की जबरदस्त छलांग : डीएम और सीडीओ की अगुवाई में 66वें से टॉप टेन में हुआ शामिल

Rajeev Singh

दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय विकास में करें योगदान – डीएम

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : धान स्टॉक अनियमितता में 6 क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित, डीएम ने 10 पर लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!