खबरेंदेवरिया

भाजपा देवरिया कार्यसमिति की बैठक में बनी रणनीति : सूर्य प्रताप शाही बोले-बीजेपी ने जनता में विश्वास और भरोसा पैदा किया

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया की जिला कार्यसमिति के उदघाटन सत्र को श्री रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय सलेमपुर में सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में देवरिया का प्रतिनिधित्व पहले से ही रहा है।

कृषि मंत्री ने कहा कि पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र भाजपा के पहले विधायक रहे। परन्तु जनता के आशीर्वाद से आज हम दूसरी बार पूर्ण बहुमत से प्रदेश की सत्ता में है। इसीलिए हमारी भूमिका और बढ़ जाती है।लोकतंत्र हमारी पार्टी की पंचनिष्ठा में से एक है। राष्ट्रवाद हमारी पहचान है। हम राष्ट्रवाद के पोषक रहे हैं। मोदी को रोकने के लिए देश की सारी नकारात्मक ताकतें एक हो गयी हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा असफल रही, फिर भी भाजपा को रोकने के लिए ये लोग कुछ भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 में लोकसभा का चुनाव न जीते, इसके लिए सारे विपक्षी जनता में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए देश को विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे को हटाने के लिए रामचरितमानस पर अपने स्वभाव के अनुसार टिप्पणी कर रहे हैं। भारत की संस्कृति पर आघात और कुठाराघात करने की आदत सपा, बसपा, कांग्रेस और वामपंथियों की पुरानी है। ये देश को तोड़ने वाली पार्टियां हैं। भारतीय जनता पार्टी देश को जोड़ने का काम करती है। देश आगे भी जुड़ा रहे, यह चुनौती इस कार्यसमिति की बैठक में स्वीकार करें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सफलता प्राप्त कर रहा है, जिस पर विदेशी संस्थायें भी प्रसन्नता व्यक्त कर रही हैं। आज भारत विश्व के शक्तिशाली अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी 20 की अध्यक्षता करने जा रहा है, जो देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। आज मोदी के नेतृत्व में भारत की स्वीकार्यता पूरे विश्व मे बढ़ी है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 17 लाख करोड़ से अधिक का निवेश इस वर्ष आया है। गुंडे माफिया आज जेल के अन्दर हैं, इसलिये प्रदेश में निवेश के लिए निवेशकर्ताओं का भरोसा बढ़ा है।

डाटा प्रबंधन संगठन विस्तार का आधारभूत अंगः डॉ शलभ मणि त्रिपाठी
भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की द्वितीय सत्र में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि डाटा प्रबंधन पार्टी के विस्तार का आधारभूत अंग है। जिस तरह से पार्टी का विस्तार निचले स्तर तक हुआ है, इस विस्तार को और आगे ले जाना है। ऐसी परिस्थिति में पार्टी ने समस्त दायित्यवान कार्यकर्ताओं का डाटा एक प्लेटफार्म यानी राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के डाटा प्रबंधन का कार्य शुरू किया है। इसलिए पार्टी ने सरल एप का निर्माण किया है।

भारतीय जनता पार्टी के तीसरे सत्र प्रस्ताव में राजनीतिक प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने रखा, जिसके समर्थन में जिला महामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल, जिला मंत्री निर्मला गौतम, जिला मंत्री महेश मणि और जिला महामंत्री जितेन्द्र सिंह, पवन कुमार मिश्र ने अपनी बात रखी। राजनीतिक प्रस्ताव में केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के देश-प्रदेश और जनपद में किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यसमिति ने उन राजनैतिक दलों के खिलाफ सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के संकल्प का प्रस्ताव पास किया, जो देश की संस्कृति और मान्य मूल्यों के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी कर प्रदेश में जातीय एवं वर्ग संघर्ष पैदा करना चाहती हैं।

जिला प्रभारी ने दी आगामी कार्यक्रमों की जानकारी
जिला कार्यसमिति के चौथे सत्र में आगामी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा पन्ना प्रमुख और उनकी पांच सदस्यी समिति बनाई जानी है। निकाय चुनाव में पार्टी प्रचण्ड विजय हासिल करे, इसके लिए कई प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पार्टी के सभी दायित्यवान का डाटा एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो, इसके लिए सरल एप डाउनलोड करा डाटा फीड कराया जाना है।

जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
भाजपा जिला कार्यसमिति के पांचवें और अंतिम सत्र समापन में जनप्रतिनिधियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्ग के हितों में अनेक योजना चला रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँच रहा है। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर, महिला, शोषित, वंचितों को ध्यान में रख कर काम कर रही है। बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका ने केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को विस्तार से बताया।

कार्यसमिति में ये रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, छठ्ठेलाल निगम, मार्कण्डेय शाही, विजय बहादुर दूबे, निशिरंजन तिवारी, राजेश कुमार मिश्र, अजय शाही, अजय दूबे, गंगा कुशवाहा, प्रमोद शाही, श्रीनिवास मणि, रमेश सिंह, रामाज्ञा चौहान, अभिषेक जायसवाल, अम्बिकेश पाण्डेय, तेजबहादुर पाल, शिवेश पाण्डेय, प्रभाकर राय, अमित सिंह, मुन्नी लाल, अमरेश सिंह, पिंटू जायसवाल, रामाशीष गुप्ता, निखिल सिंह, कन्हैया लाल जायसवाल, रामदास मिश्र, राजकुमार शाही, शशांक मणि, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, बलराम उपाध्याय आदि रहे।

Related posts

World Environment Day 2022 : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निवासियों ने लगाए पौधे, नोएडा पुलिस की रही भागीदारी

Satyendra Kr Vishwakarma

गौतमबुद्ध नगर में 10 फरवरी को लगेगा मेगा रोजगार मेला : 40 कंपनियां हजारों को देंगी नौकरी

Satyendra Kr Vishwakarma

प्रभारी जनार्दन तिवारी ने देवरिया में किया जनसंपर्क : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर ये बोले

Sunil Kumar Rai

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटी : दोनों ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

Kajal Singh

‘बेटियों से बढ़ती है घर की शोभा :’ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में बोले डीएम जेपी सिंह, लोगों से की ये अपील

Swapnil Yadav

देवरिया में 4 शिक्षक निलंबित : बीएसए और आधा दर्जन अफसरों पर भी गिरी गाज, डीएम के एक्शन से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!