उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी के इन शहरों के बीच जल्द दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें : रेलवे ने शुरू की तैयारी, लाखों मुसाफिरों को मिलेगी राहत

Uttar Pradesh : यूपी के 4 शहरों के बीच ट्रेन में रोज सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही रेलवे इन रूट्स पर मेमू ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी में है।

उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ से कानपुर के बीच मेमू ट्रेन को अनारक्षित स्पेशल बनाकर चलाने से दैनिक यात्रियों को राहत मिल गई है। जल्द ही उत्तर रेलवे प्रशासन इसी तर्ज पर प्रतापगढ़, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली और बहराइच से गोरखपुर रूट पर मेमू ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाएगा। इसे लेकर तैयारियां व मंथन शुरू कर दिया गया है।

दैनिक यात्री एसोसिएशन अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि लखनऊ से कानपुर की तरह ही प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, रायबरेली और गोरखपुर-बहराइच रूट पर भी मेमू को अनारक्षित स्पेशल बनाकर चलाने की मांग की गई थी, जिस पर रेलवे अफसरों ने मंथन शुरू कर दिया है।

माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। उत्तर रेलवे डीआरएम एसके सपरा ने बताया कि कानपुर के बाद अब अन्य रूटों के दैनिक यात्रियों की राह आसान करने की योजना है, जिस पर मंथन किया जा रहा है।

कोविड की दूसरी लहर के बाद जब रेलवे ने ट्रेनों का संचालन शुरू किया, तो धीरे-धीरे मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को पटरी पर उतार दिया, लेकिन मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया था। इससे दैनिक यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई थीं।

यात्रियों की लगातार मांग पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से लखनऊ से कानपुर के बीच मेमू ट्रेन को अनारक्षित स्पेशल बनाकर गत 13 मार्च को पटरी पर उतार दिया गया। इन शहरों के बीच सफर करने वाले हजारों लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है।

Related posts

BIG NEWS : योगी सरकार ने 69 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले किए, कुशीनगर और गोरखपुर में नए अफसर नियुक्त, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

मुख्यमंत्री योगी ने की नौ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा : और समृद्ध हुआ गोरक्षपीठ का देवलोक

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों का जाना हाल, धान खरीद और उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा की

Satyendra Kr Vishwakarma

Greater Noida West : हजारों लोगों की जिंदगी से खेल रहा श्री राधा स्काई गार्डेन बिल्डर, निवासियों ने लगाए गंभीर आरोप

Abhishek Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह की बड़ी कार्रवाई : 5 अधिकारियों का जून का वेतन रोका, अन्य को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

यीडा में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़ : 175 एकड़ भूमि में हो रही अपैरल पार्क क्लस्टर की स्थापना

Rajeev Singh
error: Content is protected !!