उत्तर प्रदेशखबरें

जाम की समस्या से निजात दिलाएगा योगी सरकार का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : सीएम जल्द करेंगे शुभारंभ, जानें कैसे करेगा काम

Uttar Pradesh News : प्रदेश के शहरों को जाम मुक्त बनाना योगी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। वह समय समय पर इसको लेकर संबंधित विभाग को दिशा निर्देश भी देते रहते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप यातायात निदेशालय ने पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग) में सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने जा रहा है, जहाँ से प्रदेश के मुख्य शहरों में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इसकी स्थापना का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। एडीजी यातायात के अनुसार जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा।

गूगल मैप के जरिए जाम वाले इलाकों को किया जाएगा चिन्हित
एडीजी यातायात बीडी पॉल्सन ने बताया कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रदेश के ऐसे बड़ों शहरों के एंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से जोड़ा जा रहा है, जहां के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। गूगल मैप के जरिए जाम वाले इलाकों को चिन्हित कर उनके बारे में तत्काल स्थानीय यातायात पुलिस के अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।

साथ ही, जाम खत्म करने के तरीकों के बारे में मुख्यालय स्तर से दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। इससे जुटाए गये डाटा का विश्लेषण कर पता लगाया जाएगा कि किस सड़क पर किस वक्त जाम लगता है। इससे जाम के कारणों का पता लगाना आसान होगा और उसका निदान किया जाएगा। वहीं, अगले चरण में बाकी शहरों, राष्ट्रीय राजमार्ग आदि को जोड़ा जाएगा।

सेंटर को शहरों को आईटीएमएस से जोड़ा जा रहा
एडीजी यातायात के मुताबिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। वर्तमान में इसे शहरों के आईटीएमएस से जोड़ा जा रहा है। तत्पश्चात इसका शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री से समय देने का अनुरोध किया जाएगा।

Related posts

एक्शन : यूपी बोर्ड परीक्षा के जालसाजों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, पुलिस ने दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 7 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, महेंद्र कुमार बने महुआडीह के नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

जरूरी खबर : निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट का इन तिथियों के अनुसार होगा पुनरीक्षण, 4 नवंबर तक शामिल कराएं नाम

Sunil Kumar Rai

देवरिया भाजपा ने मनाया लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन : पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लंबी उम्र की प्रार्थना की

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने एसटीपी की भूमि का किया निरीक्षण : जल निगम के दो अफसरों का रोका वेतन, इस वजह से हुए नाराज

Rajeev Singh

दोयम दर्जे की ईंट से बन रहा गवर्मेंट आईटीआई : एसपी संग निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने जताई नाराजगी, टीएसी करेगी जांच, देखें VIDEO

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!