खबरेंदेवरिया

Deoria Building Collapse Latest Update : परिवार उजड़ने के बाद मां को मिले 12 लाख, जर्जर इमारतों की पहचान कर खाली कराएगा प्रशासन

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि ग्राम भरौली बाजार, (नगर क्षेत्र, अंसारी रोड) तप्पा देवरिया परगना सिलहट, तहसील व जिला देवरिया में सोमवार को प्रातः 3:00 बजे वर्षा से प्रभावित पुराना जर्जर मकान गिर गया।

इनकी हुई मौत
इस दुर्घटना में तीन लोगों की मलबे में दबने से मौके पर मृत्यु हो गई। मृतकों में दिलीप पुत्र गोपाल गोड़ उम्र लगभग 36 वर्ष, चांदनी पत्नी दिलीप गोड़ उम्र लगभग 27 वर्ष, पायल पुत्र दिलीप गोड़ उम्र लगभग 2 वर्ष शामिल हैं। इस दु:खद घटना में मृतक की माता प्रभावती देवी पत्नी गोपाल गोड़ घायल हैं, जिनकी स्थिति सामान्य है।

12 लाख भेजे गए
जिलाधिकारी ने बताया कि इस घटना से प्रभावित परिवार की मुखिया प्रभावती देवी को शासन से अनुमन्य अनुग्रह सहायता प्रत्येक मृतक चार लाख के दर से 12 लाख रुपए का भुगतान कोषागार के माध्यम से लाभार्थी के खाते में प्रेषित कर दिया गया है।

भवनों की पहचान कर खाली कराएं
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने तहसीलों में बारिश की वजह से जर्जर एवं खतरनाक हो चुके कच्चे और पुराने मकानों को चिन्हित कर उन में रह रहे लोगों को स्कूल एवं पंचायत घर जैसे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए अभियान चलाएं।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने देवरिया शहर में सैकड़ों साल पुरानी एक जर्जर 2 मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की है। साथ ही वरिष्ठ अफसरों को हर संभव पीड़ित परिवार की मदद करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि सीएम ने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने के लिए आदेश दिया है।

Related posts

दो महत्वपूर्ण बैठकों की तिथियां टलीं, जानें क्यों हुए बदलाव और कब होंगी ये मीटिंग

Swapnil Yadav

VIDEO : कुशीनगर में अजय कुमार लल्लू ने जल सत्याग्रह किया, जयराम वर्मा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने बांटा कंबल : खिले बुजुर्गों के चेहरे, रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया चला रही अभियान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में प्रवेश के लिए 25 जुलाई तक करें आवेदन, इन केंद्रों में मिलेगी जगह

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त राजेश रावत बाहर, भाजपा ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 10 निरीक्षक और उपनिरीक्षक का तबादला : मृत्युंजय राय बघौचघाट थाना प्रभारी नियुक्त, देखें सभी नाम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!