उत्तर प्रदेशखबरें

लखनऊ से आप उम्मीदवार अंजू भट्ट का वादा : गंदगी और जाम से जनता को दिलाएंगी निजात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जुटी हैं। वहीं प्रत्याशी भी जीतने के लिए हर संभव प्रयास करते दिखाई दे रहें हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी से महापौर प्रत्याशी अंजू भट्ट सभी वार्डों में जनसंपर्क कर आप द्वारा किए गए वायदों से जनता को अवगत करा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव जीतती है तो सभी संविदा कर्मियों को पक्का कर दिया जाएगा। अंजू भट्ट ने कहा कि महंगाई के इस दौर में संविदा कर्मियों के लिए घर चलाना मुश्किल है बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पाना एवं उनके स्वास्थ्य के अच्छी देखभाल, इलाज कर पाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में संविदा कर्मी बड़े अधिकारियों के शोषण का शिकार होते जा रहे हैं जिसका एकमात्र उपाय है कि उन्हें स्थाई आर्थिक मजबूती प्रदान की जाए।

25 वर्षों से भाजपा की सरकार होते हुए भी शहर के 43% हिस्सों में सीवर की व्यवस्था नहीं है-अंजू भट्ट

अंजू भट्ट ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि 25 वर्षों से लखनऊ नगर निगम में भाजपा की सरकार है लेकिन अब भी 43% हिस्से में सीवर लाइन नहीं बिछाई गई है जिस कारण जनमानस को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा सरोजनी नगर प्रथम एवं द्वितीय वार्ड में नगर निगम सीमा के अंतर्गत एक लाख की आबादी है लेकिन दुखद कि यहां सीवर की एक पाइप भी नहीं पड़ी है। तेलीबाग में पीजीआई क्षेत्र के आसपास का इलाका भी सीवर लाइन और ड्रेनेज सिस्टम से अछूता है। उन्होंने कहा लखनऊ नगर निगम के तमाम पार्षद व मेयर एमएलसी और विधायक बने लेकिन दुखद की किसी ने भी सीवर लाइन की समस्या का निस्तारण नहीं किया।

अंजू भट्ट ने जनसभा और पदयात्रा कर AAP को वोट करने की अपील की

अंजू भट्ट ने वार्ड नंबर 69 लालबाग में चुनाव प्रचार किया। लालबाग क्षेत्र की टूटी सड़कों और जाम की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि इन तमाम समस्याओं से आम आदमी पार्टी छुटकारा दिलाएगी। नगर निगम वार्ड गोलागंज में अंजू भट्ट ने जनसंपर्क कर वहां जनता की समस्याएं सुनी जिनमें विशेषकर सीवर लाइन, कूड़े का जमावड़ा, गंदगी मुख्य समस्याओं में सामने आई। उन्होंने कहा कि आपने भाजपा को बार बार अवसर दिया है अब उत्तर प्रदेश में आप झाड़ू वालों को भी मौका दें क्योंकि यह साफ सफाई की बात है।

Related posts

राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर बवाल : देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कहा – माफी मांगें सोनिया गांधी

Sunil Kumar Rai

इंडस्ट्रियल एस्टेट उसरा बाजार का होगा कायाकल्प : बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, आधा दर्जन हाइमास्ट लाइट लगेंगी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : समाजावादी नेता व्रजराज रावत की दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, याद कर हुए भावुक

Sunil Kumar Rai

खास खबर : योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल को बीमारू से बेहतर बनाया, 5 दशक से फैली बीमारियों से मिली मुक्ति

Abhishek Kumar Rai

इन उपायों से लंपी स्किन डिजीज से मवेशियों को बचाएं : डीएम ने की अंतर विभागीय बैठक, दी ये जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : योगी सरकार ने 69 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले किए, कुशीनगर और गोरखपुर में नए अफसर नियुक्त, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!