खबरेंपूर्वांचल

वाराणसी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी के इस इलाके का किया दौरा, जानें क्या थी वजह

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार, 7 अक्टूबर को शहंशाहपुर, वाराणसी (Varanasi) में स्थित विशाल गौशाला में स्थापित किये जा रहे बायोगैस प्लाण्ट का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त वाराणसी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नगर निगम से संचालित इस विशाल गौशाला में 300 से अधिक गाय हैं। यहां गायों के गोबर व अन्य ऑर्गेनिक वेस्ट प्रोडक्ट से बायोगैस संयंत्र में गैस निर्मित की जाएगी। निर्मित मीथेन को सीएनजी में कन्वर्ट करते हुए इसे कंप्रेस कास्केट में भरकर होटल, सीएनजी पम्प व सीएनजी वाहनों में उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इस विशाल गौशाला में प्राइड कंफ्डरेशन (अडानी ग्रुप) 30 करोड़ रुपए की लागत से बायोगैस प्लाण्ट को निर्मित करा रहा है। प्लाण्ट का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी माह के अंत तक बायोगैस प्लाण्ट में उत्पादन होने लगेगा। बायोगैस संयंत्र की 2500 किग्रा सीएनजी गैस, 30 हजार किलोग्राम खाद तथा 40 हजार लीटर तरल फर्टिलाइजर के निर्माण की क्षमता है। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकण्ठ तिवारी तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

शानदार बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर देने में जुटा गीडा : 20 करोड़ की लागत से सुदृढ़ की जाएगी रोड कनेक्टिविटी

Sunil Kumar Rai

सामूहिक प्रशिक्षण योजना : ओबीसी और एससी एसटी वर्ग के नागरिकों को मिलेगा खास प्रशिक्षण, चयन के लिए देवरिया में 2 दिन होगा इंटरव्यू

Abhishek Kumar Rai

Lok Adalat : 13 अगस्त को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, न्यायाधीशों ने अधिकारियों संग बैठक की

Abhishek Kumar Rai

प्रतिभावान कलाकारों की खोज : डीएम ने निर्णायक मंडल गठित की, इन अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

Harindra Kumar Rai

Deoria Master Plan 2031 का खाका तैयार : इस तरह बदलेगी शहर की सूरत, सड़कों का होगा विकास

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 8 करोड़ से अधिक लोगों का हुआ कोविड सैंपल टेस्ट : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें रिपोर्ट

Shweta Sharma
error: Content is protected !!