खबरेंदेवरिया

देवरिया जेल में फ्री हेल्थ कैंप : 450 महिला और पुरूष बंदियों का हुआ उपचार, इस बीमारी से सबसे ज्यादा पीड़ित मिले बंदी

Deoria News : जेल अधीक्षक बीएन मिश्र ने बताया है कि जिला कारागार देवरिया में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (Indian Medical Association-IMA) के पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर आरपी मिश्रा वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ के सौजन्य से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस चिकित्सा शिविर में चर्म रोग से संबंधित 180 पुरुष बंदियों, पेट रोग से संबंधित 30 महिला एवं 90 पुरुष बंधुओं, फिजिशियन से संबंधित पुरुष बंदियों, हड्डी रोग से संबंधित 70 पुरुष बंदियों एवं नेत्र रोग से पीड़ित 80 बंदियों का परीक्षण कर उपचार परामर्श किया गया एवं निशुल्क दवाएं वितरित की गई।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 450 महिला एवं पुरुष बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई गई। हेल्थ कैंप में वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी मिश्रा, पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनायक अग्रवाल, फिजिशियन डॉक्टर संजीव अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ विपिन बिहारी शुक्ला कारागार चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

BREAKING : सीडीओ ने इन गांवों में वरासत अभियान का लिया जायजा, लेखपालों को दिए ये आदेश   

Sunil Kumar Rai

स्नातक निर्वाचन वोटर लिस्ट से जुड़ी तिथियां जारी : डीएम ने सभी दलों के साथ की बैठक, दी ये जानकारी  

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी ने आधा दर्जन गांवों का किया दौरा, दो कर्मियों पर कार्रवाई, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway : दिल्ली, बंगाल और बनारस को जोड़ेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, 49 प्रतिशत निर्माण पूरा, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

‘विवाद के वक्त वह घर पर थे,’ धनेश यादव की पत्नी ने अमित शाह को बताई सच्चाई, ये मांग की

Sunil Kumar Rai

स्वच्छता अभियान : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने पिपरा मोहन शिव मंदिर की सफाई की, भाजपा कार्यकर्ताओं ने 13 वार्डों को किया स्वच्छ

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!