उत्तर प्रदेशखबरें

गोरखपुर में जल्द शुरू होगा पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय : सीएम योगी ने देखा प्रजेंटेशन, नेट जीरो एनर्जी के कंसेप्ट पर…

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गोरखपुर में प्रस्तावित पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को महाविद्यालय स्थापना के संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में स्थापित होने जा रहा यह महाविद्यालय, पं.दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा से सम्बद्ध होगा जो कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पशुपालकों के लिए सर्वथा उपयोगी होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। प्राचीन काल में शालिहोत्र रचित ‘शालिहोत्र संहिता’ में उल्लिखित 12000 से अधिक श्लोक पशु चिकित्सा में हमारा बेहतर मागर्दशन करते हैं। आधुनिक युग में इस क्षेत्र में बहुत प्रगति हुई है। बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र में शोध-अध्ययन-अध्यापन से जुड़ने को उत्सुक हैं।

महाविद्यालय के स्वरूप पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन चरणों में विकसित होने वाले इस महाविद्यालय के लिए 80 एकड़ भूमि चिन्हित की जा चुकी है। विशाल परिसर में हॉस्पिटल ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, छात्रावास जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ पशु चिकित्सा विज्ञान से जुड़ी विभिन्न विधाओं के शोध अध्ययन केंद्रों की स्थापना की जानी चाहिए। बड़े पशुओं के लिए भूतल और छोटे के लिए सुविधानुसार प्रथम तल पर चिकित्सा व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री जी ने पोल्ट्री साइंस, डेयरी सेक्टर के अलावा पशु नस्ल सुधार के लिए शोध आदि के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।

सीएम ने महाविद्यालय परिसर को ‘नेट जीरो एनर्जी’ के कंसेप्ट पर बनाने के लिए बल दिया। साथ ही, स्थापत्य में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए हरित परिसर के विकास पर जोर दिया। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुरूप प्रारंभिक चरण में यहां स्नातक स्तर पर 100 छात्रों के प्रवेश की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि महाविद्यालय की स्थापना, वहां उपलब्ध होने वाली सेवाओं-सुविधाओं के संबंध में पं.दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा के विशेषज्ञों से समन्वय स्थापित किया जाए।

Related posts

जिम्मेदारी : आरडब्ल्यूए और एचसीएल फाउंडेशन ने लोगों को किया जागरूक, ई-वेस्ट से होने वाले नुकसान से बचने के बताए उपाय

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : जनपद के 16800 पेंशनर को नहीं मिलेगी अगली किस्त, 21 नवंबर तक होगा पशुओं का टीकाकरण, पढ़ें देवरिया की दो जरूरी खबरें

Sunil Kumar Rai

शनिवार से वितरित होगे दिव्यांगजनों को उपकरण : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने केंद्रों पर देखीं तैयारियां

Rajeev Singh

Deoria News : शुरू हुआ विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, पदाधिकारियों ने ऐसे बढ़ाया उत्साह

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरीदा 700 तिरंगा, घर-घर जाकर फहराएंगे

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवकों को मिलेगी नौकरी, जानें पात्रता की शर्तें और प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!