खबरेंदेवरिया

Deoria News : 101 गांवों के 42 मेधावियों का 8 अक्टूबर को होगा सम्मान, जनपद के सभी जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

Deoria News : इस बार के प्रतिभा सम्मान समारोह में 21 हाई स्कूल एवं 21 इंटरमीडिएट मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन मंदिर एवं जनकल्याण विकास समिति (मंदिर समिति) की ओर से शिवाला मन्दिर, ठाकुर गौरी में किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा (MP Salempur Ravindra Kushwaha) एवं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) होंगी।

सभी प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

आयोजक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, बरहज विधायक दीपक कुमार मिश्र शाका, देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, पूर्वांचल भोजपुरी महासभा गाजियाबाद के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, श्री अंबे वुड पैकर्स के निदेशक निर्भय कुमार श्रीवास्तव एवं विभिन्न ब्लाकों के ब्लाक प्रमुख रहेंगे।

ये निभा रहे जिम्मेदारी

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक शिवहरि मिश्र, सरदार दिलावर सिंह (वरिष्ठ पत्रकार), विवेक कुमार गुप्ता, अरुण श्रीवास्तव, रविशंकर मिश्रा, फुलेश्वर प्रसाद, डॉ अखिलेश श्रीवास्तव, पंकज सिंह, राजीव कुमार मिश्र, सरोज रंजन शुक्ला, पंकज चौधरी, अमित गौतम, गुड्डू यादव, रवि प्रकाश तिवारी, उदयभान सिंह, प्रभुनाथ मिश्रा, विनोद गुप्ता, सुजीत कुमार श्रीवास्तव आदि हैं।

ये है कार्यक्रम

संस्थान के संस्थापक एवं सतमोला ग्रुप, नई दिल्ली के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि 8 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान शाम 4 बजे से 6 बजे तक मां की रसोई भंडारा, 6 बजे से साढ़े आठ बजे तक, प्रतिभा सम्मान समारोह रात्रि 7 बजे से 8 बजे तक एवं मां भगवती का गुणगान जागरण 8 बजे रात्रि से होगा।

नीट में सफल छात्रों का होगा सम्मान

ग्रुप हर वर्ष भव्य आयोजन के जरिये मेधावी छात्रों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करता है। इस वर्ष नीट (NEET 2022) में सफल सलेमपुर परिक्षेत्र के 5 विद्यर्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इसमें अधिक से अधिक भद्रजनों से भाग लेने की अपील की है।

Related posts

Scholarship Application : इस तिथि तक भरना होगा स्कॉलरशिप फॉर्म, देरी हुई तो…

Harindra Kumar Rai

एक सप्ताह में यूपी का हर पुलिस थाना होगा सीसीटीवी से लैस : सीएम योगी ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट में मांगा जनसहयोग

Sunil Kumar Rai

Blood Donation camp in Deoria : रेड क्रास सोसाइटी और अग्रवाल महासभा 17 सितंबर को आयोजित करेंगे रक्तदान महोत्सव, डीएम करेंगे उदघाटन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के सभी स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगे बंद : डीएम ने कड़ाई से पालन कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

रिश्वत लेते राजस्व लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार : एंटीकरप्शन टीम ने प्लान बना कर पकड़ा

Satyendra Kr Vishwakarma

त्योहारों की तैयारी : अफवाह उड़ाने वालों को डीएम और एसपी ने दी चेतावनी, प्रतिबंधित पशुओं की बलि नहीं होगी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!