खबरेंदेवरिया

जिलाधिकारी की पहल पर छात्राओं ने किया टूर : कहा-‘थैंक यू डीएम सर’

Deoria News : अबकी रविवार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, भाटपाररानी की छात्राओं के लिए बेहद ख़ास रहा। इस बार उन्हें क्लासरूम की किताबी दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया से रूबरू होने का मौका जो मिला है।

अभी तक किताबों में ही दिखने वाले शेर, गैंडा, भालू, हिरन, लकड़बग्घे, घड़ियाल, कई तरह की पक्षियां, एक्वेरियम की रंग-बिरंगी मछलियां, अनेक प्रजाति के साँप सहित अनगिनत जीव-जंतु को प्रत्यक्ष देखकर नन्हीं आंखे रोमांच से भरी जा रही थी। नक्षत्रशाला में चांद-तारों को देखना छात्राओं को एक कभी न भूलने वाला एहसास दे गया।

रविवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की विशेष पहल पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भाटपाररानी की 71 छात्राओं को शैक्षणिक टूर पर गोरखपुर स्थित शहीद अशफाकउल्ला खां प्राणी उद्यान, नौका विहार और नक्षत्रशाला का भ्रमण कराया गया।

20 फरवरी को विद्यालय निरीक्षण के दौरान कक्षा 6 की छात्राओं ने बड़ी मासूमियत के साथ जिलाधिकारी से टूर पर जाने की गुजारिश की थी। जिलाधिकारी ने भी बच्चियों की इच्छा का पूरा ख़्याल रखा और शैक्षणिक टूर का आयोजन कराया।

कक्षा 6 की छात्रा नीलम ने अपने शैक्षिणक टूर के अनुभव को साझा किया। उसने बताया कि उसने जिंदगी में पहली बार शेर, भालू हिरन सहित कई जानवरों को देखा। जानवरों को सामने देखकर उनके बारे में ज्यादा समझ में आया।

एक अन्य छात्रा आराध्या ने बताया कि उसे एक्वेरियम की मछलियां सबसे अच्छी लगी। एक साथ इतनी रंग-बिरंगी मछलियां उसने पहले कभी नहीं देखी थी। कक्षा 8 की छात्रा आरोही ने कहा कि तारामंडल (नक्षत्रशाला) में ब्रह्मांड से जुड़े विभिन्न ग्रहों, चांद-तारों के बारे में कई रोचक जानकारी मिली।

अधिकांश छात्राओं ने जीवन में पहली बार गोरखपुर का भ्रमण किया। शैक्षणिक टूर से बेहद खुश सभी छात्राओं ने वीडियो मैसेज के जरिये जिलाधिकारी को थैंक्यू डीएम अंकल का संदेश भी दिया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्रनाथ (BSA Deoria Harishchandra Nath) ने बताया कि शैक्षणिक टूर के माध्यम से छात्राओं को कई तरह की आवश्यक जानकारी मिली है। टूर के दौरान बच्चों के खानपान एवं सुरक्षा के पूरे ध्यान रखे गए हैं। भविष्य में अन्य स्कूलों में भी इसी तरह के शैक्षणिक टूर आयोजित किये जायेंगे।

शैक्षणिक टूर के दौरान वार्डन रानी दीक्षित, पूजा चौरसिया, मीनाक्षी यादव, निशा चौरसिया, कांति देवी विजय कुमार यादव, दीपक यादव, प्रवीण कुमार करोसिया मौजूद थे।

Related posts

Deoria News : डीएम ने बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्र की तैयारियों पर जताया अंसतोष, मिलीं ये खामियां

Harindra Kumar Rai

देवरिया में बनेगा विशाल गौ-अभ्यारण्य : जिलाधिकारी ने अफसरों को दी जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सदन में की ये मांग : पूरी हुई तो बदल जाएगा पूर्वांचल के लोगों का स्तर

Sunil Kumar Rai

यूपी : अगले 5 साल में सड़कों का जाल बिछाएगी योगी सरकार, हर गांव को मिलेगी सुविधा, सीएम ने रखा ये बड़ा लक्ष्य

Harindra Kumar Rai

खास खबर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को बनाया एक्सप्रेस प्रदेश, प्रगति के पथ पर ऐसे आगे बढ़ रहा राज्य

Abhishek Kumar Rai

भाजपा ने चलाया बूथ विजय अभियान : प्रचंड बहुमत से सलेमपुर में जीतेगी पार्टी, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश ने किया दावा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!