खबरेंराष्ट्रीय

अच्छी खबर : अगले 10 सालों में देश में 40 करोड़ लोग करेंगे हवाई यात्रा, 1200 विमानों का बेड़ा होगा तैयार

New Delhi : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि भारत में अगले 7 से 10 वर्षों में कुल 40 करोड़ से अधिक लोग हवाई यात्रा करने लगेंगे।

1200 विमान होंगे
उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू एयरलाइंस के लिए वृद्धि के जबरदस्त अवसर हैं। इन कंपनियों के पास 5 वर्षों में कुल 1,200 विमानों का बेड़ा होने की उम्मीद है।

20 करोड़ यात्री थे
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 7 से 10 वर्षों में दोगुनी होकर 40 करोड़ होने की उम्मीद है। महामारी से पहले भारत में हवाई यात्रियों की संख्या करीब 20 करोड़ थी।

कुल 220 हवाई अड्डे होंगे
उद्योग मंडल एसोचैम के आयोजित एक सम्मेलन में सिंधिया ने कहा कि देश में 2026 तक हेलिपोर्ट और एयरोड्रोम सहित कुल 220 हवाई अड्डे होने का अनुमान है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह विजन सच होगा, जिसमें उन्होंने हवाई चप्पल पहनने वाले लोगों के हवाई जहाज में सफर की बात कही थी।

Related posts

सर्पदंश के बाद झाड़फूंक के बजाए जाएं अस्पताल : मिलेगा उचित उपचार, आकाशीय बिजली से ऐसे करें बचाव

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : 5 साल में दोगुना हुआ यूपी का निर्यात, योगी सरकार की इन नीतियों से बढ़ा कारोबार

Sunil Kumar Rai

Deoria news : देवरिया के 8 ब्लॉक में अब तक नहीं शुरू हुए गौ आश्रय स्थल, मुख्य विकास अधिकारी ने मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

रोड और नाली निर्माण में खामी पर सीडीओ सख्त : कार्रवाई का दिया आदेश, कमियों को ठीक कराने…

Sunil Kumar Rai

67000 स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा महाकुंभ 2025 : 400 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार, रहेंगे खास प्रबंध

Satyendra Kr Vishwakarma

विपक्ष के सवालों पर योगी के मंत्री ने किया पलटवार : सपा-बसपा और अपराधियों…

Rajeev Singh
error: Content is protected !!