खबरेंदेवरिया

BREAKING: देवरिया में दो पक्षों में खूनी भिडंत, एक की पीट-पीट कर हत्या, 6 गिरफ्तार

Deoria News : देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार की रात लाठी-डंडे से पीटकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। पूरा विवाद रास्ते को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही एक्शन लेते हुए अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

विवाद चल रहा था
जानकारी के मुताबिक जनपद के रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोनाहसुरत पूरा में दो पक्षों में करीब पिछले 3 साल से विवाद चल रहा है। गांव के सुशील सिंह और रविंद्र सिंह के बीच रास्ते को लेकर विवाद शुरू हुआ था। दोनों पक्षों में पहले भी वाद- विवाद होता रहा था। लेकिन शनिवार की रात दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

ईंट-पत्थर चले
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों तरफ से ईंट पत्थर भी चले। एक पक्ष रविंद्र सिंह की तरफ के लोगों ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाया और 52 साल के सुशील सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

मृत घोषित किया
इलाज के लिए परिजन उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने सुशील सिंह को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मचा है। पूरे गांव में तनाव का माहौल है। सीईओ जिलाजीत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली।

6 पकड़े गए
मृतक के चाचा राम अवतार सिंह की तहरीर पर रुद्रपुर पुलिस ने पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।

Related posts

भाजपा देवरिया कार्यसमिति की बैठक में बनी रणनीति : सूर्य प्रताप शाही बोले-बीजेपी ने जनता में विश्वास और भरोसा पैदा किया

Rajeev Singh

DEORIA : उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए कर्मियों की हुई तैनाती, प्रशासन ने बिक्री की गाइडलाइंस जारी की, जानें

Sunil Kumar Rai

यूपी : UP Board के सवा करोड़ विद्यार्थियों के लिए जारी हुआ खास निर्देश, सचिव ने 3 दिन की मोहलत दी

Sunil Kumar Rai

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती : कुर्मी महासभा ने चौराहे का नाम बदलने की मांग की, विधायक तेजपाल नागर ने दिया आश्वासन

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन करेगी योगी सरकार, पर्यटन क्षेत्र के लिए सीएम ने तय किए लक्ष्य, जानें

Abhishek Kumar Rai

यूपी : 7 जुलाई को एक मंच पर जुटेंगे पीएम-सीएम और गवर्नर समेत 300 से ज्यादा शिक्षाविद्, इन मुद्दों पर होगी मंथन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!