खबरेंदेवरिया

विधि का ज्ञान देना ही विधिक साक्षरता का मूल उद्देश्य : सचिव इशरत परवीन फारूकी

Deoria News : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को जिला चिकित्सालय के धनवन्तरी सभागार कक्ष में विधिक जागरूकता और साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सचिव, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इशरत परवीन फारूकी रहीं।

प्रोत्साहित किया जाए

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया इशरत परवीन फारूकी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा एवं सहायता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि विधि का उल्लंघन करते पाये जाने वाले बालकों की देखरेख तथा संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों से संबंधित विधि का समेकन और संशोधन करने के लिए बालकों के हितों के लिए सर्वोत्तम दृष्टिकोण अपनाते हुए समुचित देखरेख, संरक्षा, विकास, उपचार तथा समाज से पुनः मिलाने के माध्यम से उनको प्रोत्साहित किया जाए।

आगे आने का आह्वान किया

बाल संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने बालकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए समाज को एक साथ आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने बाल श्रम रोकने पर विशेष बल दिया। ऐसे बालक जिनकी उम्र 14 वर्ष से कम है और किसी होटल या कल-कारखाने में कार्य कर रहे हैं, तो उनको ऐसा करने से रोका जाये तथा नियमानुसार संबंधित के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने शासन से संचालित योजना बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला योजना, तथा अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

सीएचओ को निर्देशित किया

उप मुख्य चिकित्साधिकारी संजय चन्द्र ने जागरूकता और साक्षरता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्याओं को दूर करने के लिये सम्बन्धित क्षेत्र के सीएचओ को निर्देशित किया।

पूर्णतया संरक्षा की जाए

संयुक्त सचिव जिला बार एसोशिएशन देवरिया अमरेन्द्र धर द्धिवेदी ने बताया कि ऐसे बालक जो लावारिस या अनाथ हैं, उनकी सभी तरह की आवश्यकताओं की पूर्ति की जाये तथा उनके मूलभूत मानव अधिकारों की पूर्णतया संरक्षा की जाए। ऐसे बालक जो मानसिक रूप से बीमार या शारीरिक रूप से असुविधाग्रस्त हैं अथवा असाध्य रोग से पीड़ित हैं, जिसकी सहायता या देखभाल करने वाला कोई नहीं या जिसके माता-पिता या संरक्षक नहीं हैं ऐसे बालकों के देखभाल करने की पूरी व्यवस्था की जाए।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय चन्द्र, डीसीपीएम डॉ राजेश कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, यूनिसेफ से गुलजार त्यागी, उप निरीक्षक महिला थाना सुषमा तिवारी, सोशल वर्कर वर्षा सिंह, वन स्टाफ सेन्टर से केंद्र प्रबंधक नीतू भारती, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल, केस वर्कर चांदनी मिश्रा, पूजा  रेनू सीएचओ प्रियंका पटेल, रानी चौरसिया, प्रिया यादव, अंकिता यादव, ग्राम प्रधान खरजरवा अशवाद अंसारी, लीलावती देवी जन कल्याण सेवा ट्रस्ट पथरदेवा से विनय सिंह, लाभार्थी शाजिया खातुन, रीना देवी तथा आम जनमानस उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया भाजपा ने दवा बांट कर मनाया ये खास दिन : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Rajeev Singh

अच्छी खबर : 11 अरब से बदलेगी गोंडा की सूरत, मेडिकल कॉलेज से लाखों लोगों को मिलेगी राहत, देखें लोकार्पित प्रोजेक्ट की लिस्ट

Sunil Kumar Rai

अवसर : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में आवेदन की अन्तिम तिथि 23 सितंबर तक बढ़ी, प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन

Satyendra Kr Vishwakarma

एक्शन में सीडीओ : घटिया सामग्री मिलने पर तकनीकी सहायक पर कार्रवाई, दो को चेतावनी

Abhishek Kumar Rai

Agnipath Scheme : डीएम ने सेवानिवृत्त सैनिकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, एसपी संकल्प शर्मा ने युवाओं को दी ये सलाह

Sunil Kumar Rai

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं : UP Global Investors Summit 2023 से साकार होंगे युवाओं के सपने

Rajeev Singh
error: Content is protected !!