खबरेंपूर्वांचल

Diwali 2021 : अयोध्या में जलेंगे गाय के गोबर वाले लाखों दीपक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिखाई हरी झंड़ी

Uttar Pradesh : योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath) बीते वर्षों की तरह इस साल भी दीपावली के मौके पर अयोध्या (Ayodhya) को दीयों की रोशनी से सराबोर करेगी। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज अपने सरकारी आवास पर अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रज्ज्वलन के लिए गौमय दीपों को वहां ले जाने वाले वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, पर्व व त्योहार पर्यावरण संरक्षण का आधार बनने चाहिए। पर्व और त्योहारों को पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मनाया जाना चाहिए। गौमय दीपों से गौरक्षा के साथ-साथ एक बड़ी आबादी की आस्था का सम्मान भी हो रहा है। इसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को गौसंरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बधाई दी

सीएम ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए गौमय दीप भेजने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) एवं केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परशोत्तम रुपाला के आभारी हैं। बताते चलें कि इन गौमय दीयों का निर्माण राष्ट्रीय गौधन महासंघ, नई दिल्ली ने किया है।

भव्य मन्दिर बनाया जा रहा है

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, त्रेतायुग में 14 वर्ष के वनवास के दौरान अधर्म, अत्याचार व अन्याय को पूरी तरह समाप्त करने के उपरान्त मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अयोध्या आगमन की स्मृति में पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया जाता है। भगवान राम के अयोध्या आगमन से रामराज की शुरुआत हुई थी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अयोध्या में ‘दीपोत्सव’ का आयोजन एवं भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर बनाया जा रहा है।

1 लाख गौमय दीपक भेजे गए

इस अवसर पर गौमय दीपों को लेकर आये केन्द्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला के प्रतिनिधि आनन्द साहू ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में ‘वोकल फॉर लोकल’ का क्रान्तिकारी अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए 1 लाख गौमय दीये भेजे जा रहे हैं। आज प्रतीकात्मक रूप से 11 हजार दीप प्रदान किये गये हैं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के माध्यम से पूरे देश में रोजगार में वृद्धि एवं पर्यावरण सरंक्षण को बल मिलेगा। गौमाता का संरक्षण और संवर्धन होगा।

ये अधिकारी रहे उपस्थित


इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्रदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

Related posts

देवरिया के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों को लेकर डीएम का बड़ा आदेश : सीएमओ और अफसरों संग की बैठक, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

भारत को सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में देखना हर भारतीय की इच्छा : सीएम योगी

Satyendra Kr Vishwakarma

10 साल पुराना हो चुका आधार कार्ड तो आज ही बनवाएं नया : अन्यथा आएगी दिक्कत, देना होगा इतना शुल्क

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : देवरिया नगर पालिका विस्तार को मंजूरी मिलने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, फोड़े पटाखे और बांटी मिठाई

Abhishek Kumar Rai

यूपी एंटी रोमियो स्क्वायड ने 30 लाख से अधिक स्थानों पर की चेकिंग : दर्ज किए 7000 से अधिक मुकदमे, सीएम योगी के आदेश पर…

Rajeev Singh

कारगिल विजय दिवस के मौके पर डीएम ने रेडक्रॉस एम्बुलेंस जनता को सौंपा : इस नंबर पर कॉल कर उठाएं लाभ

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!