खबरेंदेवरिया

लापरवाही : देवरिया में बिना जॉब कार्ड मनरेगा में काम कर रहे श्रमिक, सीडीओ ने दिखाई सख्ती

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रवींद्र कुमार ने विकास खण्ड भलुअनी के ग्राम पंचायत सोनबरसा टेकनपुरा, बहोर धनौती एवं सोनखरिका में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी (मनरेगा) योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ओंकार सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश राय आदि उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत सोनबरसा में सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण में इसकी देखभाल करने वाली नीलम देवी ने अवगत कराया कि विगत तीन माह से सफाई कार्य के लिए सामग्री उपलब्ध नहीं करायी गयी है।

सामग्री दी जाए

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देश दिये गये कि देखभाल के लिए दिये जाने वाली राशि में सामग्री के लिए उपलब्ध करायी जा रही धनराशि की कटौती कर ली जाये, एवं नियमित सफाई कार्य कराने के लिए सामग्री की उपलब्धता शौचालय में सुनिश्चित किया जाये।

3 स्टेप में काम हो

ग्राम पंचायत मे मनरेगा योजनान्तर्गत जल संरक्षण के लिए किये जा रहे तालाब की खुदाई में तकनीकी सहायक सुनील राय को आदेश दिया कि ऑडिट के अनुसार तीन स्टेप में खुदाई का कार्य किया जाये। उन्हें 20 से अधिक श्रमिकों की उपस्थिति एनएमएमएस के माध्यम से लिए जाने के निर्देश दिये गये।

सिर्फ 4 के पास मिले जॉब कार्ड

ग्राम पंचायत टेकनपुरा में तालाब की खुदाई में कुल 27 श्रमिक नियोजित थे, जिनमें से मात्र 04 श्रमिकों के पास ही जॉब कार्ड पाये जाने पर निर्देश दिये गये कि कार्य कर रहे श्रमिकों के पास जॉब कार्ड उपलब्ध रहे। पोखरी के खुदाई में स्टेप नहीं बनाये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक को कड़ी चेतावनी के साथ निर्देश दिये गये कि मानक के अनुरूप खुदाई का कार्य नहीं होने पर भुगतान किये जाने वाली धनराशि की वसूली कर ली जायेगी।

दिए ये निर्देश

ग्राम पंचायत बहोर धनौती में पोखरी खुदाई के निरीक्षण के समय तकनीकी सहायक शत्रुघ्न शाही के अनुपस्थित पाये जाने पर आज का मानदेय काटते हुए निर्देश दिये गये कि कराये जा रहे कार्य का अनुश्रवण कर मानक के अनुरूप कार्य कराना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत सोनखरीका में चकरोड का निर्माण कार्य पर सीआईबी नहीं लगाये जाने एवं मौके पर श्रमिकों के पास जॉब कार्ड नहीं पाये जाने पर कार्यक्रम अधिकारी को आदेश दिये गये कि कार्य प्रारम्भ के पूर्व सीआईबी स्थापित कर लिया जाये एवं कार्य कर रहे श्रमिकों के पास जॉब कार्ड रहे।

Related posts

महिलाओं के बनाए उत्पादों से सजा मां का दरबार : विंध्यधाम और देवीपाटन समेत कई शहरों में हो रही सामानों की बिक्री

Swapnil Yadav

आईएमएस में हुआ उद्भव 2025 का आयोजन : छात्रों ने कंपटीशन में दिखाया दम

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया के 67वें डीएम अखंड प्रताप सिंह ने संभाला पदभार : जानें जनपद के नए जिलाधिकारी की सर्वोच्च प्राथमिकताएं

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : योगी कैबिनेट ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा बच्चों को दिया तोहफा, मुफ्त ड्रेस और स्कूल बैग मिलेगा

Harindra Kumar Rai

Deoria News : आरएसएस के रक्षाबंधन कार्यक्रम में सनातनी संस्कारों पर हुई चर्चा, प्रांत प्रचारक और खंड संघचालक ने बताई महत्ता

Sunil Kumar Rai

काशी में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा : शिवभक्तों के लिए बिछा रेड कार्पेट, बाबा भोले के दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु

Shweta Sharma
error: Content is protected !!