खबरेंराष्ट्रीय

Indian Railways Income : यात्री किराए से रेलवे की आय में 76 प्रतिशत की वृद्धि, अनारक्षित टिकट खरीद में रिकॉर्ड इजाफा

New Delhi : भारतीय रेलवे की कुल अनुमानित आय अप्रैल से नवंबर 2022 के दौरान प्रारंभिक आधार पर 43,324 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान अर्जित 24,631 करोड़ रुपये की तुलना में 76 प्रतिशत अधिक है।

आरक्षित यात्रियों के खंड में 1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि के दौरान बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 5365 लाख है, जो बीते साल की इसी समयावधि के दौरान 4860 लाख की तुलना में 10% की वृद्धि को दर्शाती है।

1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि के दौरान आरक्षित यात्री खंड से 34,303 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान प्राप्त 22,904 करोड़ रुपये की तुलना में 50% की बढ़ोतरी को दिखाता है।

1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि के दौरान अनारक्षित यात्री खंड में बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 35,273 लाख है। यह संख्या पिछले वर्ष में इसी अवधि के दौरान 13,813 लाख रही थी, जो बीते साल की तुलना में अब 155% की वृद्धि दर्शाती है।

1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि में अनारक्षित यात्री खंड से अर्जित राजस्व 9021 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान प्राप्त 1728 करोड़ रुपये की तुलना में 422% की वृद्धि दर्शाता है।

Related posts

डीएम अखंड प्रताप सिंह की अपील : ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाएं और बिजली का बिल घटाएं, सरकार दे रही भारी अनुदान

Sunil Kumar Rai

Police Smriti Diwas 2021 : योगी सरकार में ढेर हुए 151 अपराधी, 1200 पुलिसकर्मी जख्मी, पढ़ें रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

यूपी के गांवों का इतिहास लिखेगी सरकार, आईटीआई में इन ट्रेड्स की पढ़ाई बंद होगी, पढ़ें आज की महत्वपूर्ण खबरें

Harindra Kumar Rai

मिनिस्टर विजय लक्ष्मी गौतम ने बजट पर सदन में रखी बात : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का दिया धन्यवाद

Swapnil Yadav

Noida Supertech Twin Towers demolition : वाटरफॉल इंप्लोजन तकनीक से चंद सेकेंड में जमींदोज हुए 100 मीटर ऊंचे सुपरटेक ट्विन टावर्स, मलबा हटाने में लगेगा 3 महीने

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने मेहड़ा पुरवा में आवास योजना का जाना हाल : रिश्वतखोरों को दी चेतावनी, लाभार्थियों को नसीहत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!