खबरेंदेवरिया

ज्यादती : एडवांस लेने के बावजूद बकाए का भुगतान नहीं कर रहा महागुन बिल्डर, डेढ़ करोड़ का बिजली बिल बकाया

ग्रेटर नोएडा

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी महागुन माइवूड्स में बिल्डर ने प्री पेड मीटर के जरिये सभी निवासियों से बिजली और पानी का एडवांस पैसा लिया था। इसके बावजूद भी बिल्डर ने न ही ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) को पानी का बिल जमा किया है और ना ही एनपीसीएल को बिजली बिल का भुगतान किया है।

मई महीने का माइवूड्स सोसाइटी का बिजली बिल लगभग डेढ़ करोड़ का आया है। इसे जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई थी। जिसके निकल जाने के बाद लगभग पौने दो लाख की पेनाल्टी और देनी होगी। परन्तु महागुन ने सभी निवासियों से एडवांस पैसा लेने के बाद भी एनपीसीएल को बिजली का बिल जमा नहीं किया है।

निकल चुकी है लास्ट डेट
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से भेजे गए पानी के बिल में भी लगभग 37 लाख रुपए की बकाया राशि लंबित है। जबकि अंतिम तिथि 31 मार्च निकल चुकी है और महागुन बिल्डर ने बिल जमा नहीं किया है।

कट सकता है कनेक्शन
महागुन बिल्डर निवासियों से एडवांस पैसा लेकर उसको अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल कर रहा है। जबकि माइवूड्स निवासियों के पानी और बिजली कनेक्शन, बिल जमा न हो पाने के कारण कभी भी कट सकते हैं।

तुरंत जमा करे बिल्डर
माइवूड्स सोसाइटी के प्रयास वेल्फर ग्रुप के सदस्यों ने इस मुद्दे को उठाया है और महागुन को तुरंत सभी बकाए बिल को जमा करने को कहा है। बिल जल्द जमा ना होने पर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के ऑफिस में लिखित शिकायत कर बिल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाई जायेगी।

Related posts

Deoria News : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने दूधियों से लिए दूध के सैंपल, इस वजह से पूरे शहर में चला अभियान

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria-Kasiya Road : जल्द शुरू होगा देवरिया-कसया रोड को फोरलेन बनाने का काम, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

Abhishek Kumar Rai

यूपी : 18 मंडलों का दौरा करेगी कैबिनेट मंत्रियों की 18 टीमें, जानें सीएम योगी ने क्यों दिया ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

27 मार्च को देवरिया कोर्ट में वाहन स्टैंड और दुकानों की होगी नीलामी : जानें सभी शर्तें और हिस्सा लेने की प्रक्रिया

Swapnil Yadav

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया झूठी पार्टी, मतदाताओं से की ये बड़ी अपील

Sunil Kumar Rai

यूपी बना ई-स्पोर्ट्स पॉलिसी वाला पहला राज्य : खेल विभाग साधेगा बड़े लक्ष्य, जानें सरकार का पूरा प्लान

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!