खबरेंदेवरिया

Deoria News : पथरदेवा विधानसभा में अब 6 दिसंबर को होगा विधायक स्पोर्ट्स कंपटीशन

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने बताया कि विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन को लेकर विधानसभावार निर्धारित तिथियों एवं स्थानों में संशोधन किया गया है। पथरदेवा विधानसभा में पूर्व निर्धारित तिथि 24 अक्टूबर थी, जिसे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देशानुसार बदलते हुए अब 6 दिसम्बर कर दिया गया है।

यह प्रतियोगिता राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय तथा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, कुर्मी पट्टी, पथरदेवा में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस खेल स्पर्धा में कुल आठ विधाओं कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, जूडो, फुटबॉल एवं भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। स्पर्धा में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

प्रतिभागियों का पंजीकरण https://www.yuvasathi.in/ तथा Sansad Khel Mahotsav पोर्टल पर किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी इन पोर्टल पर पंजीयन कर निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

Related posts

Deoria News : ब्लॉक दिवस में मिलीं 14 शिकायतें, सीडीओ रवींद्र कुमार ने लिया संज्ञान  

Abhishek Kumar Rai

Bhupendra Singh : भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी, सलेमपुर में एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : महुआडीह थाने में दरोगा को ब्रह्माशंकर त्रिपाठी की बड़ी चेतवानी, बोले- 24 वोल्ट का करंट हूं, देखें Video

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : ट्रैक्टर के मालिक किसान राशन कार्ड के लिए अपात्र, प्रशासन ने जारी की पात्रता की शर्तें, जानें

Abhishek Kumar Rai

आईसीसी वार्षिक रैंकिंग : टी-20 में भारत शीर्ष पर काबिज, मगर टेस्ट और वनडे में इन टीमों ने पछाड़ा

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी का आदेश : तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा हो सभी एक्सप्रेसवे का काम

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!