खबरेंदेवरिया

डीएम दिव्या मित्तल ने बच्चियों का बढ़ाया उत्साह : बालिका लीग की विजेताओं को दिया सम्मान

Deoria News : रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम, देवरिया में बीते दिन खेलो इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स बालिका लीग का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रतिभाग किया और बालिकाओं के विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं में किए जा रहे प्रदर्शन का अवलोकन किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, उनकी प्रतिभा को निखारने के अवसर उपलब्ध कराना तथा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना रहा। स्प्रिंट, लंबी कूद, ऊँची कूद सहित अनेक एथलेटिक इवेंट आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभाग कर बालिकाओं ने अपने कौशल, आत्मविश्वास और खेलभावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

डीएम ने प्रतियोगिता में भाग ले रहीं सभी बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया और कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं, जो महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और प्रशासन बालिकाओं को हर संभव मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्टेडियम में उपस्थित प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों और अभिभावकों ने भी बालिकाओं के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की। खेल विभाग ने बताया कि भविष्य में भी बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में गड़बड़ी मिलने पर 5 मांस-मछली विक्रेताओं का चालान और अन्य को चेतावनी, नामी रेस्टोरेंट से टीम ने लिया सैंपल

Sunil Kumar Rai

Draupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर देवरिया में जश्न, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के इस जिले में 2950 करोड़ का इंवेस्टमेंट करेंगे कारोबारी : 23 प्रस्तावों पर प्राधिकरण ने लगाई मुहर

Abhishek Kumar Rai

नीति आयोग की बैठक में बोले सीएम योगी : पीएम मोदी के मंत्र से यूपी बना उद्योगों का ड्रीम डेस्टिनेशन, गिनाईं उपलब्धियां

Rajeev Singh

UP Election 2022 : भाजपा नेता लखनऊ केंद्रीय एजेंसियों के साथ आते हैं : अखिलेश यादव

Sunil Kumar Rai

मिसाइल मैन की याद में रोटरी क्लब देवरिया ने लगाए पौधे : बच्चों को दी डॉ अब्दुल कलाम बनने की सीख

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!