खबरेंदेवरिया

इन बूथों पर SIR में हासिल हुआ लक्ष्य : डीएम दिव्या मित्तल ने बीएलओ और सुपरवाइजर्स को किया सम्मानित, ऐसे बढ़ाया उत्साह

Deoria News : विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को बीते दिन कलेक्ट्रेट कार्य कक्ष में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सम्मानित किया।

पथरदेवा विधानसभा के बूथ संख्या 27 की बीएलओ साधना, बूथ संख्या 170 के बीएलओ चंद्रशेखर गुप्ता, सुपरवाइज़र अनमोल मणि त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में शत-प्रतिशत फीडिंग कार्य पूर्ण कर अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से सफल बनाया। जिलाधिकारी ने सभी को पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण चरण है। बीएलओ और सुपरवाइज़र टीमें इस प्रक्रिया की मुख्य धुरी हैं और उनका समर्पण जनपद की कार्यसंस्कृति को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ऐसे कर्मठ कार्मिकों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि देवरिया जनपद आगामी दिनों में विशेष पुनरीक्षण अभियान में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।

Related posts

Raksha Bandhan 2022 : देवरिया भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, लिया ये संकल्प

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : सीडीओ की जांच में 143 कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन कटा और हुई ये कार्रवाई, पढ़ें ब्लॉकवार लिस्ट

Sunil Kumar Rai

देवरिया : एफएसडब्ल्यू ने मिलावट की जांच के तरीके बताए, खाने में ये सावधानी बरतने की दी सलाह

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria news : आरएलडी ने जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव को संतकबीरनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Sunil Kumar Rai

DEORIA : समाजावादी नेता व्रजराज रावत की दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, याद कर हुए भावुक

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार 2.0 का पहला बजट : जानें क्या बोले देवरिया के निवासी और जनप्रतिनिधि

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!