खबरेंशिक्षा

IIT JEE Advanced Result 2022 जारी : मुंबई के आरके शिशिर बने टॉपर, 40700 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

New Delhi : भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (IIT) की प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड (Joint Entrance Examination Advanced) के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें बंबई जोन के आरके शिशिर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


तनिष्का काबरा 277 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहीं

परीक्षा आयोजित कराने वाले आईआईटी मुंबई के अनुसार, शिशिर को 360 में से 314 अंक मिले हैं। महिलाओं में दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा 277 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहीं। अखिल भारतीय स्तर पर उनकी 16वीं रैंक है।


6,516 छात्राएं हैं

इस परीक्षा में 1.5 लाख से अधिक अभ्यर्थी बैठे थे और 40,000 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। आईआईटी मुंबई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जेईई (एडवांस्ड) 2022 के पहले और दूसरे पेपर में 1,55,538 अभ्यर्थी बैठे थे। कुल 40,712 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की, जिनमें से 6,516 छात्राएं हैं।’’



शीर्ष स्थान हासिल किया

उन्होंने कहा, ‘‘आईआईटी मुंबई जोन के आरके शिशिर ने कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने 360 में से 314 अंक हासिल किए। आईआईटी दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा सीआरएल में 16वें स्थान के साथ महिलाओं की श्रेणी में शीर्ष पर रहीं। उन्हें 360 में से 277 अंक मिले।’’


ये हैं टॉप टेन
शिशिर के बाद पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी दूसरे तथा थॉमस बीजू चीरामवेलिल तीसरे स्थान पर रहे। शीर्ष 10 में शामिल परीक्षार्थियों में वंगापल्ली साई सिद्धार्थ, मयंक मोटवानी, पोलीसेट्टी कार्तिकेय, प्रतीक साहू, धीरज कुरुकुंडा, माहित गांधीवाला तथा वेत्चा ज्ञान महेश शामिल हैं।

योग के आधार पर की जाती है

आईआईटी मुंबई के अधिकारी ने कहा, ‘‘कुल अंकों की गणना गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में हासिल अंकों के योग के आधार पर की जाती है। अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक कुल अंकों के साथ ही हर विषय में पास होने योग्य अंक लाने होते हैं।’’ देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की परीक्षा जेईई-एडवांस्ड देने के लिए जेईई-मेन में पास होना जरूरी होता है।

Related posts

देवरिया : पुलिस-प्रशासन ने गैंगेस्टर की 41 लाख की संपत्ति कुर्क की, ऐसे हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता को सौंपे 35 प्रोजेक्ट्स : 692 विकास कार्यों की रखी नींव, पढ़ें सभी परियोजनाएं

Sunil Kumar Rai

108 महिला चालकों को प्रशिक्षण देगा यूपी परिवहन निगम : पढ़ें पूरी जानकारी

Shweta Sharma

डीएम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा : जनता इंटर कॉलेज में मिली लापरवाही

Laxmi Srivastava

गोरखपुर : सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया शुभारंभ, निवासियों को एक जगह मिलेगी ‘ट्रिपल डी’ सुविधा

Abhishek Kumar Rai

उत्तर प्रदेश महंगाई, बेरोजगारी और अपराध की घटनाओं से झुलस रहा है : अखिलेश यादव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!