खबरेंदेवरिया

देवरिया पुलिस की एडवाइजरी : बच्चा चोरी की अफवाह पर बेकसूरों को पीट कर न बनें वीर, पकड़े गए तो होगी कार्रवाई

Deoria news : पिछले कुछ दिनों में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर देवरिया में हुई कई घटनाओं के बाद अब पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जनपद में बच्चा चोरी को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आम लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुष्टि नहीं हुई है
देवरिया पुलिस ने जनपद के लोगों को बच्चा चोरी गिरोह के सक्रिय होने की भ्रामक खबर के संदर्भ में एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि जिले में बच्चा चोरी जैसा कोई गिरोह सक्रिय नहीं है। देवरिया में इस तरह की किसी घटना की पुष्टि भी नहीं हुई है। यह सिर्फ अफवाह है। लोग इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। न ही इसे प्रसारित अथवा प्रचारित करें।

पुलिस को सूचना दें
जनपद पुलिस ने कहा है कि किसी भी ऐसी सूचना या आपातकालीन स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन, चौकी या डायल 112 को सूचना देकर जिम्मेदारी निभाएं। पिछले वर्षों में भी इस प्रकार की अफवाहें फैली थी, जो समय के साथ-साथ समाप्त हो गई और बाद में पूरी तरह असत्य और निराधार साबित हुईं।

पहले भी उड़ी थीं अफवाहें
देवरिया पुलिस ने कहा है कि अब तक जनपद के किसी भी थाना या चौकी पर बच्चा चोरी होने से संबंधित कोई सूचना पंजीकृत नहीं हुई है। बीते दिनों होने वाली सभी घटनाएं अफवाहों पर आधारित हैं और पूरी तरह से निराधार हैं। लोग सोशल मीडिया पर इस प्रकार की सूचनाओं को फॉरवर्ड और शेयर करने से बचें तथा बच्चा चोरी होने की सूचना पर बिना सत्यापित अथवा प्रमाणित हुए जल्दबाजी में कोई कदम ना उठाएं।

गस्त और संवाद करें थानाध्यक्ष
पुलिस ने कहा है कि बच्चा चोरी के संदेह के आधार पर किसी बेकसूर के साथ मारपीट न करें। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ संबंधित थाने, चौकी में कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी संकल्प शर्मा (IPS Sankalp Sharma) ने सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी गस्त और जनता से बातचीत कर ऐसी अफवाहों पर प्रभावी रोकथाम के लिए आदेश दिया है।

संपर्क करें
पुलिस ने कहा है कि जनता किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस अधीक्षक देवरिया, अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया, क्षेत्राधिकारी नगर, सीओ रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, सीओ भाटपार रानी, सीओ बरहज और सोशल मीडिया सेल देवरिया से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

देवरिया के नए सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने संभाला पदभार: अफसरों और कर्मचारियों से मांगा ये सहयोग

Sunil Kumar Rai

अमृत महोत्सव : सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन, 3 बच्चों को मिलेगा पुरस्कार

Sunil Kumar Rai

कांग्रेसियों ने दो महान हस्तियों को किया नमन : डॉ धर्मेन्द्र पांडेय बोले-इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए दी शहादत

Rajeev Singh

Deoria News : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया ने वितरित किया हाइजीन किट, स्वच्छता के लिए किया जागरूक

Shweta Sharma

कब मिलेगा हर घर को जल ! नोटिस देने के बावजूद सुस्त रहा काम, जानें देवरिया में कितने किमी बिछी पाइप लाइन

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का नवनियुक्त कर्मियों को संदेश : सरकारी सेवा में आकर बंद न करें प्रैक्टिस, बेहतरीन प्रदर्शन के लिए…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!