खबरेंदेवरिया

डीएम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा : जनता इंटर कॉलेज में मिली लापरवाही

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

रामपुर कारखाना स्थित जनता इंटर कॉलेज में पर्यवेक्षण संबन्धी अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई और केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने की दशा में अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

जिलाधिकारी सोमवार पूर्वाह्न जनता इंटर कॉलेज पहुँचे। प्रथम पाली में हाई स्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित थी। सर्वप्रथम उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे से ऑडियो युक्त फीड को देखना प्रारंभ किया। कैमरा नंबर 11 की लाइव फीड में उन्हें कक्ष के कुछ परीक्षार्थी आपस में बातचीत करते दिखे। लाइव फीड में परीक्षा कक्ष में तैनात इनविजिलेटर भी नदारद दिखे।

इस पर डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक को सीसीटीवी के माध्यम से प्रभावी निगरानी करने की आवश्यकता है तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट निरंतर भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा को नकलविहीन एवं शुचिता के साथ संपन्न कराना चाहिए।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने डुमरी स्थित अशोक इंटरमीडिएट कॉलेज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम जेपी सिंह ने कहा कि सभी कक्षों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। आंतरिक सचल दल निरंतर गश्त करता रहे और जांच के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक परीक्षार्थी का उसके फ़ोटोयुक्त पहचान पत्र से मिलान करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता को बनाये रखने तथा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप समुचित व्यवस्था की गई है।

Related posts

देवरिया : प्रशासन ने बिना मान्यता संचालित 20 स्कूलों को बंद कराया, संचालकों को भेजा नोटिस, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर बवाल : देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कहा – माफी मांगें सोनिया गांधी

Sunil Kumar Rai

देश के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने 10000 करोड़ के निवेश को दी मंजूरी, जानें क्या होगा बदलाव

Abhishek Kumar Rai

महिला ने जनता दर्शन में सुबह की शिकायत : डीएम जेपी सिंह के आदेश पर शाम तक दर्ज हुई वरासत

Swapnil Yadav

आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य ऊंचा रखें : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Abhishek Kumar Rai

INS VIKRANT : नौसेना को मिला पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत, खासियत जान हो जाएंगे हैरान, पीएम बोले-यह एक तैरता हुआ एयरफील्ड और शहर है

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!