खबरेंदेवरिया

देवरिया : पुलिस-प्रशासन ने गैंगेस्टर की 41 लाख की संपत्ति कुर्क की, ऐसे हुई कार्रवाई

Deoria News : देवरिया पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के गैंगेस्टर राजेश यादव की 41 लाख रुपये की सम्पत्ति कुर्क की है। सोमवार को यह कार्रवाई की गई। इन संपत्तियों में गैंगेस्टर के नाम से एक मकान शामिल थी। कुर्की की कार्रवाई भलुअनी पुलिस ने की।

कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद रहे। जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र के बरडीहा चन्दन गांव का निवासी राजेश यादव पुत्र हरदेव यादव जिले के शातिर बदमाशों में शामिल है। उसके विरुद्ध देवरिया के कई थानों में हत्या, बलवा और मारपीट के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

डीएम को लिखा पत्र

राजेश यादव जनपद के शातिर बदमाशों में शुमार है। वह गैंग बनाकर वारदातों को अंजाम देता था। क्षेत्र के लोगों में उसका भय व्याप्त था। अवैध उगाही के पैसे से उसने आलीशान मकान बनवाया था। पिछले दिनों भलुअनी पुलिस ने इसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक देवरिया को दी थी। यादव के खिलाफ गिरोह बंद अधिनियम की कार्रवाई के लिए डीआईजी/एसपी ने डीएम को पत्र भेजा था।

इस एक्ट में हुई कार्रवाई

जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने मकान कुर्क करने का निर्देश दिया। इसके बाद भलुअनी पुलिस और बरहज प्रशासन ने राजेश यादव के विरुद्ध गिरोह बन्द अधिनियम की धारा 14 (1) के अन्तर्गत कार्रवाई की।

41 लाख रुपये आंकी गई

इस अधिनियम के अन्तर्गत सोमवार को भलुअनी पुलिस ने राजेश के गांव स्थित उसकी मकान को कुर्क कर लिया। इसकी कीमत 41 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है। कुर्क भवन का कस्टोडियन तहसीलदार बरहज को बनाया गया है। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से जनपद के गैंगेस्टर में खौफ है।

Related posts

खुशखबरी : देवरिया, कुशीनगर समेत इन जिलों में 12 नवंबर से शुरू होगी कृषि यंत्रों की बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : पूर्व ग्राम प्रधान और सचिव ने गैर निवासियों के नाम बनवाए शौचालय, मिल कर किया लाखों का गबन, अब होगी वसूली

Abhishek Kumar Rai

उपलब्धि : डॉ मंजरी गुप्ता को मिलेगा सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान, देखें अन्य विजेताओं की लिस्ट

Shweta Sharma

यूपी के 24 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश : सीएम योगी ने की समीक्षा, गांवों और किसानों से जुड़ा दिया बड़ा आदेश

Rajeev Singh

दुःखद : देवरिया के छात्र की किर्गिस्तान में बिगड़ी हालत, वापस भारत लाने के लिए परिजन लगा रहे गुहार

Abhishek Kumar Rai

डबल इंजन सरकार में अयोध्या अभूतपूर्व प्रगति का साक्षी बन रहा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!