खबरेंनोएडा-एनसीआर

प्रयास : ईएमसीटी और वूमेन ऑन व्हील ने लोगों को किया जागरूक, जगा रहे शिक्षा की अलख

Greater Noida West : प्रत्येक वर्ष 12 जून को संपूर्ण विश्व में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2002 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ ने की थी तथा इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से बाल मज़दूरी न कराकर उन्हें शिक्षा दिलाने के लिए जागरूक करना है।  इस वर्ष वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर 2022 की थीम ‘बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सार्वभौमिक सामाजिक संरक्षण है।

इसी सामाजिक विषय को आधार मान कर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वूमेन ऑन व्हील (WOW) राइडर ग्रुप एवम् एथो मार्ट चेरिटेबल ट्रस्ट (ईएमसीटी) एजुकेशन पार्टनर और  शिवा साइकिल्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सहयोग से विशेष साइकिल राइड (10 किमी) एवम शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम टेकज़ोन 4 स्थित झुग्गियों में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रेटर नोएडा वेस्ट से क़रीब 35 सदस्य प्रतिभागी बने। 

सब पढ़ें

वूमेन ऑन व्हील (WOW) राइडर ग्रूप की संस्थापक विजेता पाण्डेय ने बताया की इस वर्ष विश्व बाल श्रम निषेध  दिवस पर बच्चों से बाल श्रम के ख़िलाफ़ जागरूकता अभियान के तहत क़रीब 10 किलोमीटर की राइड लेते हुए विशेष आयोजन  के तहत ईएमसीटी की ज्ञान शाला से 100 से अधिक बच्चों को बुलाया गया। विजेता ने आगे बताया कि ईएमसीटी के मज़दूरों के बच्चों की शिक्षा अभियान ने उन्हें काफ़ी प्रभावित किया। वह खुद यही चाहती हैं कि हर बच्चा पढ़-लिख कर भारत की मज़बूत नीव का निर्माण करे।

अच्छा प्रयास है

ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि ज़्यादातर मज़दूर वर्ग के लोग बच्चों को पढ़ाने के लिए इतने उत्सुक नहीं रहते। ऐसे लोगों को हमें कई बार परामर्श देना पड़ता है। ताकि वह पढ़ायी के फ़ायदे समझे। ईएमसीटी की टीम लगातार समाज को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। WOW टीम के द्वारा बाल श्रम निषेध जागरूकता अभियान समाज को जागरूक करने का एक बहुत अच्छा प्रयास है।

सर्टिफिकेट और मेडल दिए

आज के इस जागरूकता अभियान में विशेष अतिथि आरएस उप्पल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफ़िकेट से सम्मानित किया। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित किया। WOW टीम से विजेता, पल्लवी, जागृति, महक, शशि, नीरू, प्रतिमा , ज्योति आदि सदस्यों ने प्रतिभाग किया। ईएमसीटी टीम से रश्मि, अनामिका सारस्वत, अनामिका गुप्ता, अशिमा, अंजलि , निधि आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

बड़ी खबर : यूपी कैबिनेट ने कृषि निर्यात नीति-2019 में संशोधन को मंजूरी दी, किसानों को मिलेंगे ये लाभ

Sunil Kumar Rai

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने की बैठक : आगामी आंदोलन की बनी रणनीति

Rajeev Singh

गुजरात में भाजपा के विकासवादी नीतियों की जीत है : अंतर्यामी सिंह

Abhishek Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अफसरों संग लिया शहर का जायजा : लापरवाही पर हुए नाराज, लगाई फटकार

Rajeev Singh

देवरिया में वित्त मंत्री : सुरेश खन्ना ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित, कहा – यूपी में निवेश का अच्छा माहौल, व्यवसायी उठाएं फायदा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में शुरू हुई बालिका कुश्ती प्रतियोगिता : डीएम जेपी सिंह ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!