खबरेंदेवरिया

Deoria-Kasiya Road : जल्द शुरू होगा देवरिया-कसया रोड को फोरलेन बनाने का काम, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

Deoria News : देवरिया और कुशीनगर जिले के लाखों लोगों को जल्द बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। देवरिया – कसया टू लेन मार्ग (Deoria – Kasiya Road) को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब इस पर लोक निर्माण मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है। जल्द ही मंत्रालय से इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उसके बाद टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा।

इस सड़क के फोरलेन हो जाने से कम समय में सुविधाजनक ढंग से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Kushinagar International Airport) तक पहुंचा जा सकेगा। इसके साथ कसया, पडरौना, गोरखपुर और बिहार की तरफ जाने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

प्रस्ताव मांगा था

दरअसल उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव मांगा था। साथ ही उन्होंने कहा था कि सड़कों के निर्माण की प्राथमिकता भी तय हो। देवरिया से सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi) के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने देवरिया – कसया टू लेन मार्ग को फोर लेन में बदलने की कार्ययोजना तैयार की है।

प्रस्ताव भेजा गया

इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। देवरिया – कसया के बीच 34 किलोमीटर की दूरी है। इसमें से 28 किलोमीटर का एरिया देवरिया और 6 किलोमीटर कुशीनगर जिले में आता है। फिलहाल देवरिया – कसया मार्ग की वर्तमान चौड़ाई 10 मीटर है। कार्ययोजना में इसे 24 मीटर किए जाने का प्रस्ताव है।

252 करोड़ खर्च होंगे

जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग ने देवरिया जिले के हिस्से में फोर लेन निर्माण के लिए 252 करोड रुपये के खर्च का अनुमान लगाया है। बिजली पोल शिफ्टिंग, नाला निर्माण और पेड़ों की कटाई का खर्च अतिरिक्त होगा। 28 किलोमीटर के दायरे में कई जगह पर भूमि का पेंच फंस सकता है। उस वक्त किसानों से जमीन खरीदनी पड़ेगी।

सड़कों का कायाकल्प होगा

इस प्रोजेक्ट पर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया – कसया मार्ग कुशीनगर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन जाने से इस मार्ग पर यातायात बढ़ा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे फोर लेन किया जाए, इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा संसदीय क्षेत्र की अन्य सड़कों का भी कायाकल्प कराया जाएगा। देखना है, मंत्रालय से इस मुख्य मार्ग के फोर लेन को मंजूरी कब मिलती है।

Related posts

देवरिया के 10 बड़े बकाएदारों पर करोड़ों बकाया : पढ़ें सभी नाम, डीएम ने तहसीलदारों पर लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दु:खद हादसा : पिकअप की चपेट में आने से 5 साल के मासूम की मौत, मां के साथ छठ घाट जाते वक्त हुई घटना

Abhishek Kumar Rai

रिश्तों का कत्ल : देवरिया में छोटी बहन ने बड़ी बहन की चाकू से गोदकर हत्या की, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

आयुर्वेद और ज्योतिष के अपने प्राचीनतम ज्ञान की अनदेखी से हम पिछड़े : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai

एसडीएम के ज्ञापन लेने के बाद समाप्त हुआ धरना : सड़क से शिक्षा और सुरक्षा से स्वास्थ्य तक में सुधार की मांग

Abhishek Kumar Rai

राष्ट्रध्वज हमारी अस्मिता का प्रतीक, हर घर फहराएं तिरंगा : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!