खबरेंदेवरिया

देवरिया में बंपर भर्ती : सभी ब्लॉक में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के लिए 13 अक्टूबर से लगेगा कैंप, जानें योग्यता और शर्तें

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने बताया है कि 13 अक्टूबर से जनपद देवरिया के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में एसआईएस इंडिया लिमिटेड (SIS India Limited) लखनऊ के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।

एसआईएस इंडिया लिमिटेड भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशों में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। विकास खण्ड मुख्यालयों पर तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण अनुसार तिथियां ब्लाक स्तर पर निर्धारित की गई है,

जिसमें –

विकास खण्ड बनकटा में 13 अक्टूबर 2022 को

विकास खण्ड भाटपाररानी में 14 अक्टूबर

विकास खण्ड भटनी में 15 अक्टूबर को

विकास खण्ड भागलपुर में 16 अक्टूबर को

विकास खण्ड सलेमपुर में 17 अक्टूबर कोे

विकास खण्ड लार में 18 अक्टूबर कोे

विकास खण्ड बरहज में 19 अक्टूबर को

विकास खण्ड भलुअनी में 20 अक्टूबर को

विकास खण्ड बैतालपुर में 21 अक्टूबर को

विकास खण्ड गौरीबाजार में 22 अक्टूबर कोे

विकास खण्ड रुद्रपुर में 23 अक्टूबर को

विकास खण्ड तरकुलवा में 24 अक्टूबर को

विकास खण्ड रामपुर कारखाना में 25 अक्टूबर को

विकास खण्ड पथरदेवा में 27अक्टूबर को

विकास खण्ड देसही डेरा में 28 अक्टूबर को

विकास खण्ड देवरिया सदर में 29 अक्टूबर 2022 को भर्ती शिविर का आयोजन किया गया है। किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं।

सहयोग करेंगे

बीडीओ इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए मूख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे तथा भर्ती अधिकारी करूणाकर त्रिपाठी द्वारा आयोजन को लेकर अपेक्षाओं के अनुरूप अपना सहयोगात्मक योगदान देंगे।

ये योग्यता चाहिए

भर्ती अधिकारी करूणाकर त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड में लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए।

इस नंबर पर करें संपर्क

उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवकों को निर्धारित तिथि पर अपनी सुविधानुसार सम्बन्धित ब्लाकों में भर्ती में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण करने के लिए रुपए 350/- जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि शिविर से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर 9125973571 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

UP Cabinet Decision : हेतिमपुर को मिला नगर पंचायत का दर्जा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से हुआ मुमकिन, जानें कितने गांव होंगे शामिल

Sunil Kumar Rai

Kakori Train Action : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, वीरों को इस तरह किया याद, Live Video

Harindra Kumar Rai

DEORIA : देवरिया पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, दर्ज हैं कई मामले

Sunil Kumar Rai

घोटाले में व्यस्त रहती थी कांग्रेस, मोदी ने गरीबों को दिया बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में चला बुलडोजर : औद्योगिक आस्थान से हटा अतिक्रमण, प्रशासन ने की कार्रवाई

Laxmi Srivastava

सोहसा कुटी संपत्ति फर्जीवाड़ा : गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य महंत से की शिकायत, बताए आरोपी सन्यासी के काले कारनामे

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!